Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा कल लखनऊ आएंगे, परखेंगे तैयारी

उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल पहली बार लखनऊ आएंगे। वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 04:28 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 04:29 PM (IST)
उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा कल लखनऊ आएंगे, परखेंगे तैयारी
उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा कल लखनऊ आएंगे, परखेंगे तैयारी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बाद भाजपा ने अपनी जमीनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के रणनीतिकार अपनी सेना सजाने और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के अभियान पर निकल रहे हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल पहली बार लखनऊ आएंगे। वह यहां पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और फिर प्रदेश भर में चलने वाले अभियानों में तेजी आएगी।

दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब भाजपा के शीर्ष नेताओं की नजर उत्तर प्रदेश पर ही है। सर्वाधिक ताकत यहीं लगेगी। चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा ने नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इसके पहले गोवद्र्धन झाडपिया, नरोत्तम मिश्र और दुष्यंत गौतम को लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया था। नड्डा के साथ ही यह तीनों नेता भी कल की अहम बैठक में मौजूद रहेंगे।

भाजपा मुख्यालय में कल 11 बजे से यह बैठक शुरू होगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बैठक की तैयारी पूरी कर ली है। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व संगठन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। भाजपा बूथों पर 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने और सभी वर्गों में मजबूत पकड़ बनाने के लिए अभियानों की भी समीक्षा करेगी। नए कार्यक्रम भी तय किये जा सकते हैं। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के लिए छह क्षेत्रों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की भी अंतिम रूपरेखा तय होनी है। विशेष रूप से सपा-बसपा और कांगे्रस को पीछे छोडऩे के लिए भाजपा अपनी चुनावी रणनीति तय करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल कहते हैं कि चाहे जितने गठबंधन हों लेकिन, भाजपा ने तो शुरू से ही सबका साथ-सबका विकास के लिए कार्य किया है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दिन भी विश्राम किये बिना जनता की सेवा की है और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। केवल लूट-खसोट और भ्रष्टाचार करने वालों को इस बार जनता सबक सिखा देगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री और नवनियुक्त यूपी के मुख्य चुनाव प्रभारी जय प्रकाश नड्डा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। नड्डा का नाम भाजपा के चुनिन्दा रणनीतिकारों में शुमार है। जेपी नड्डा यहां आकर प्रदेश पदाधिकारियों से बात सपा-बसपा गठबंधन की थाह का अंदाजा लगाएंगे और इसकी काट के लिए रणनीति भी बनाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा के नए संभावित सहयोगियों के बारे में भी चर्चा करेंगे। भाजपा के पुराने सहयोगी अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से भी उनकी मुलाकात होने के आसार हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.