विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, डायट प्राचार्य और उप प्राचार्यों के तबादले

Published: Sun, 31 May 2026 10:32 PM (IST)

बेसिक शिक्षा विभाग ने समूह 'क' के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने समूह ‘क’ के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में दो डायट प्राचार्य और दो उप प्राचार्यों की तैनाती बदली गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

संबद्ध कार्यालय में कार्यरत शिक्षा निदेशक बेसिक तनुजा त्रिपाठी को वरिष्ठ शोध मनोवैज्ञानिक के पद पर तैनात किया गया है। अयोध्या में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार श्रीमाली को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सीतापुर का प्राचार्य बनाया गया है। मैनपुरी डायट के उप प्राचार्य विजय प्रताप सिंह का तबादला कर उन्हें डायट चंदौली में उप प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

वहीं, डायट हापुड़ की उप प्राचार्य ज्योति दीक्षित को डायट मुजफ्फरनगर का उप प्राचार्य बनाया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) प्रयागराज के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप को सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उप शिक्षा निदेशक मीरजापुर विनोद कुमार शर्मा को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विंध्याचल मंडल का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। गौतमबुद्धनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार को उप प्राचार्य डायट सहारनपुर के पद के साथ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सहारनपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेंद्र कुमार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आगरा मंडल बनाया गया है। मेरठ मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) दिनेश यादव को मुरादाबाद मंडल में इसी पद पर तैनात किया गया है।