Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022 News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने को तैयार नीतीश कुमार की JDU

UP Assembly Election 2022 News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अब अपना विस्तार उत्तर प्रदेश में भी करने जा रही है। यूपी में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 में जेडीयू भी ताल ठोकने की तैयारी में है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:17 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:08 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने को तैयार नीतीश कुमार की JDU
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के महासचिव केसी त्यागी

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के साथ बिहार की सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश में इससे पहले भी जनता दल विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुकी है। अब देखना होगा कि जेडीयू यहां पर अलग से अपने प्रत्याशी उतारती है या फिर भाजपा के साथ गठबंधन करती है।

prime article banner

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अब अपना विस्तार उत्तर प्रदेश में भी करने जा रही है। यूपी में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 में जेडीयू भी ताल ठोकने की तैयारी में है। जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि 2022 में जेडीयू उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अगर भाजपा गठबंधन करेगी तो ठीक है, वरना हम अकेले ही मैदान में उतरेंगे। पार्टी के अभियान का आगाज 23-24 तारीख को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर लखनऊ में एक समारोह में होगा।

केसी त्यागी ने कहा कि यूपी का बड़ा हिस्सा जो बिहार से सटा है। वहां हमारी पार्टी के विस्तार की बड़ी संभावना है। 23 और 24 को राज्य कार्यकारिणी की बैठक है। इसमें जिलाध्यक्ष भी भाग लेंगे। इस दिन कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन है। वह समाजिक न्याय आन्दोलन के बड़े नेता रहे हैं। इन्हीं सब बातों का ध्यान में रखते हुए पार्टी अपनी रणनीति बना रही है। जेडीयू चाहती है कि बिहार से सटे यूपी के जिले में अपनी पैठ बनी रहे। भोजपुरी भाषी लोगों के बीच पार्टी अपना संपर्क का दायरा बढ़ाकर अपनी पहुंच बनाना चाहती है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी को राजनीति का लम्बा अनुभव है। उत्तर प्रदेश में वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, वीपी सिंह तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश तथा बिहार से राज्यसभा सांसद रहे त्यागी में संगठन की क्षमता भी है। त्यागी ने बताया कि जेडीयू 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अगर भाजपा गठबंधन करेगी तो ठीक है। वरना हम अकेले ही मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा अन्य किसी भी दल से अभी ताल-मेल करने की नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले भी हमारे सांसद तथा विधायक रहे हैं। 2004 में मैं खुद भी चुनाव लड़ चुका हूं। उस समय तो जॉर्ज फर्नांडिस एनडीए के संयोजक थे। एनडीए से हमारा गठबंधन टूट गया। इसके बाद टूट-फूट में हमारी पार्टी कमजोर हो गयी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.