Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: अयोध्या में BSP का पहला ब्राह्मण सम्मेलन 23 को, सतीश चंद्र मिश्र हैं आयोजक

UP Assembly Election 2022 बसपा का लक्ष्य सर्वसमाज के प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसी को लेकर पार्टी जातीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत ब्राह्मण सम्मेलन से होगी। ब्राह्मण सम्मेलन 23 जुलाई को रामनगरी अयोध्या में होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 10:27 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 04:46 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: अयोध्या में BSP का पहला ब्राह्मण सम्मेलन 23 को, सतीश चंद्र मिश्र हैं आयोजक
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती-राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पर काबिज भाजपा के साथ अन्य दल भी जोरदार तैयारी में जुटे हैं। अपने परंपरागत वोट बैंक को सहेजने के साथ ही दल अन्य वोट पर भी निगाह गड़ा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। बसपा का लक्ष्य सर्वसमाज के प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसी को लेकर पार्टी जातीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत ब्राह्मण सम्मेलन से होगी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। इसी क्रम में पहला ब्राह्मण सम्मेलन 23 जुलाई को अयोध्या में होगा। बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को दी है। बसपा मुखिया मायावती के आवास पर बीते शुक्रवार को बसपा से जुड़े प्रदेश भर से दो सौ से अधिक ब्राह्मण नेता एकत्र हुए थे। इसके बाद ही प्रदेश भर में ब्राह्मण सम्मेलन कराने का फैसला किया गया। बसपा एक बार फिर से 2007 विधानसभा चुनाव की तरह ही ब्राह्मणों को फ्रंट पर लाकर अपने परंपरागत वोट बैंक की मदद से सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में है।

सतीश चंद्र मिश्रा 23 जुलाई को अयोध्या में मंदिर दर्शन से ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद शुरू करेंगे। पहले चरण में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक लगातार छह जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन होंगे। सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिलेवार यह सम्मेलन किए जाएंगे। बीएसपी का ब्राह्मण सम्मेलन 2007 के चुनावी अभियान के तर्ज पर होगा। बीएसपी 2007 के फॉर्मूले पर वापस लौट रही है। मायावती अब दलित ब्राह्मण ओबीसी इस फॉर्मूले के साथ 2022 चुनाव में उतरेंगी।

मुख्य सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्षेत्र फिर बदले

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए संगठन को दुरुस्त करने में जुटी बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर मुख्य सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले दिनों मुख्य सेक्टर प्रभारियों को सौंपे गए दायित्व में एक बार फिर बदलाव करते हुए नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा. अशोक सिद्धार्थ और डा. विजय प्रताप गौतम को कई मंडलों का दायित्व दिया गया है। कानपुर मंडल से जहां अशोक सिद्धार्थ को प्रयागराज में लगाया गया है, वहीं प्रयागराज से भीमराव अंबेडकर को हटाकर कानपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

अशोक सिद्धार्थ लखनऊ मंडल का काम भी मुनकाद अली व रामजी गौतम के साथ देखते रहेंगे। प्रयागराज में डा. सिद्धार्थ के साथ डा. विजय प्रताप, अशोक कुमार गौतम, अमरेंदर पासी, राजू गौतम, दीपचंद्र गौतम को भी लगाया गया है। कानपुर मंडल में भीमराव के साथ हेमंत प्रताप व नौशाद अली रहेंगे। मिर्जापुर मंडल में डा. विजय प्रताप के साथ अशोक गौतम, बी सागर व राज नरायण निराला तथा वाराणसी मंडल में डा. विजय प्रताप गौतम के साथ रामचंद्र गौतम, अमरजीत व इंदल राम को लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें:बसपा मुखिया मायावती का बेहद गंभीर आरोप- योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही है ब्राह्मणों का उत्पीड़न


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.