Move to Jagran APP

UP में संगठन को मजबूती देने में लगी AICC, UP प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 43 और पदाधिकारी नामित, मीडिया टीम भी बढ़ी

Uttar Pradesh Congress Committee अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विस्तार देते हुए उसमें 43 नए पदाधिकारी नामित किए हैं। रविवार को नामित किए गए अतिरिक्त पदाधिकारियों में तीन उपाध्यक्ष एक महासचिव (संगठन) 11 महासचिव और 28 सचिव हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 06:00 PM (IST)
UP में संगठन को मजबूती देने में लगी AICC, UP प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 43 और पदाधिकारी नामित, मीडिया टीम भी बढ़ी
पार्टी के राज्य संगठन में विस्तार के साथ ही मीडिया टीम को मजबूत किया जा रहा है

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पुराने पहचान को फिर से पाने के प्रयास में लगी कांग्रेस का फोकस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 पर है। इसके लिए पार्टी हर स्तर पर अपने को मजबूत करने पर लगी है। पार्टी के राज्य संगठन में विस्तार के साथ ही मीडिया टीम को मजबूत किया जा रहा है।

loksabha election banner

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विस्तार से जाति व क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश भी की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी को उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद पीसीसी का पुनर्गठन करते हुए उसका आकार छोटा किया गया था लेकिन चुनाव की आहट से उपजी सियासी मजबूरियों के चलते कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 43 और पदाधिकारी नामित कर दिए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विस्तार देते हुए उसमें 43 नए पदाधिकारी नामित किए हैं। रविवार को नामित किए गए अतिरिक्त पदाधिकारियों में तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव (संगठन), 11 महासचिव और 28 सचिव हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल 115 सदस्य थे। अब नए पदाधिकारियों को नामित किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कुल 158 सदस्य हो गए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्तुति पर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तीन उपाध्यक्ष बनाए हैं। उपेन्द्र सिंह, मकसूद खान व जयवंत सिंह को प्रदेश उपाध्य मनोनीत किया है। कांग्रेस ने पहली बार उत्तर प्रदेश में महासचिव संगठन का पद बनाया है। यह कुर्सी दिनेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। पार्टी ने 11 महासचिव का पद सृजित किया है। मोहिंदर सूद वाल्मिकी, सुबोध श्रीवास्तव, अरशद अली गुड्डू, शरद मिश्रा, जय करन नवर्मा, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ला, मुकुंद तिवारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन चौधरी व रंजन दुबे को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

पार्टी ने 28 कार्यकर्ताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। कमलेश रतन, प्रवीन चौधरी, लव कश्यप, सुधीर पाराशर, रिसाल अहमद, मुकेश यादव, अखिलेश शर्मा, परवेज अहमद, सचिन त्रिवेदी, कुलदीप चौधरी, बृजेश सिंह, प्रतिभा अटल पाल, रादि खशान, शैलेन्द्र शर्मा, महमूद खान, दिलीप निषाद, अमित जायसवाल, मनोज गौतम, रोहित जाखड़, कैलाश चौहान, बृजेन्द्र मिश्रा, सत्यवीर सिंह, करम चंद बिंद, अशोक विश्वकर्मा, हरदीपक निषाद, अमर सिंह जांगिड, जयंत त्यागी तथा विवेक श्रीवास्तव को पार्टी ने सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

कांग्रेस ने प्रवक्ताओं को सौंपा मंडलों का भी जिम्मा

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी और अन्य प्रतिद्वंद्वी दलों से तार्किक ढंग से लडऩे के लिए कांग्रेस ने अपनी मीडिया टीम को मजबूत किया है। समन्वय के लिए दो प्रदेश प्रवक्ताओं का कद बढ़ाया है। अंशू अवस्थी को डिजिटल मीडिया तो जीशान हैदर को इलेक्ट्रानिक मीडिया और उर्दू मीडिया संयोजक बनाया गया है। मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश मुख्यालय पर नौ प्रवक्ता और दस मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की है, जो समाचार चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे। इसके अलावा पार्टी ने अलग से 14 पदाधिकारियों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी के साथ मंडलवार प्रभारी बनाया गया है, जो अपने-अपने प्रभार वाले मंडलों में पार्टी के मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे।

पार्टी ने जिन नए कार्यकर्ताओं को मीडिया टीम में जगह दी गई है, उनमें संजय सिंह, पंकज तिवारी, संजीव सिंह, डॉली शर्मा, सुरहिता करीम, उषा रानी कोरी, कुलभूषण त्रिपाठी, शशि वालिया, केपी मावी, अभिमन्यु त्यागी, नूरुद्दीन, मोहम्मद परवेज, आशुतोष द्विवेदी, गौरव तिवारी, शेख जकारिया, आसिफ रिजवी, श्रष्टि कश्यप, प्रदीप सिंह व अजय चंद्र दुबे शामिल हैं। इससे पहले मीडिया पैनलिस्ट रहीं शुचि विश्वास, जावेद अहमद और विशाल राजपूत को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.