Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा आज से कांग्रेस के चुनाव अभियान का खाका खींचेंगी

UP Assembly Election 2022 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संगठन के पदाधिकारियों व सलाहकारों के साथ बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक की तैयारी की समीक्षा भी करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 09:34 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा आज से कांग्रेस के चुनाव अभियान का खाका खींचेंगी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मुख्यधारा में लाने के लिए बेहद गंभीर प्रियंका गांधी वाड्रा पांच दिन के लखनऊ प्रवास पर हैं। सोमवार शाम को लखनऊ पहुंचीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में अब के काम की समीक्षा करने के साथ ही आगे के अभियान को गति देंगी।

loksabha election banner

लखनऊ में कौल हाउस में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संगठन के पदाधिकारियों व सलाहकारों के साथ बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक की तैयारी की समीक्षा भी करेंगी। आज ही संगठन के पदाधिकारियों और सलाहकारों के साथ बैठक कर वह कांग्रेस के विधानसभा चुनाव अभियान खाका खीचेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा अब चार दिन के प्रवास के दौरान नेताओं के साथ ही अलग-अलग बैठक करेंगी। जिससे कि उनको पार्टी संगठन में जारी खींचतान की भी थाह लेने का मौका मिलेगा। इस दौरान उनका गंभीर प्रयास संगठन में चल रही खींचतान को थामने का भी रहेगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल््लू तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा 'मोना' से भी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी की रिपोर्ट लेने के साथ हर सीट पर उतरने वाले पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा कर सकती हैं। पार्टी के कार्यालय में इन दिनों विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने वाले दावेदार लगातार डटे हैं। सभी लोग 11,000 रुपया फीस के साथ अपना-अपना बाटोडाटा भी जमा कर चुके हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.