Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका खुश, गंगोह में भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप

प्रियंका गांधी से सहारनपुर में धांधली का आरोप लगाया। गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:31 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका खुश, गंगोह में भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका खुश, गंगोह में भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के वोट का ग्राफ बढऩे से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बेहद खुश हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नींव को फिर से मजबूत करने में लगीं प्रियंका ने भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

रायबरेली से नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि यह तो बेहद ही संदेहास्पद है कि सहारनपुर के गंगोह में पहले चक्र की गणना से ही अच्छी बढ़त लेने वाले कांग्रेस के नोमान मसूद आखिरी दो चरण में चुनाव ही हार गए। यह तो भाजपा की धांधली के कारण संभव हो गया है।

प्रियंका गांधी से सहारनपुर में धांधली का आरोप लगाया। गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ बेईमानी हुई है। भाजपा के कीरत सिंह को अंतिम चरण की गणना में जीत दिला दी गई। प्रियंका गांधी ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में था। वह डीएम को पांच-पांच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश देता रहा। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए।

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हम इस बात से बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का वोट परसेंटेज बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस को गंभीरता से ले रहे हैं। इसका मतलब तो यह है कि अब लोगों को लगने लगा है कि कांग्रेस ही देश तथा प्रदेश का विकास कर सकती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने हालिया रुझान तो नहीं देखे लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं। इस बात से भी बेहद खुश हैं कि उत्तर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन निखरने लगा है। कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर हर जगह बढ़ा है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया था कि भाजपा चुनाव के नतीजों में हेरफेर कर रही है। इसमें स्थानीय प्रशासन भाजपा का साथ दे रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.