विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में अलविदा जुमे की नमाज पर हाईअलर्ट, कमांडो तैनात-ड्रोन से निगरानी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Published: Fri, 13 Mar 2026 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2026 03:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। लखनऊ, वाराणसी और संभल जैसे प्रमुख शहरों में पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

HighLights

  1. लखनऊ, वाराणसी, संभल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  2. अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और ड्रोन से निगरानी।

  3. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, सोशल मीडिया पर नजर।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ/वाराणसी/संभल। यूपी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट है। वाराणसी, संभल जैसे जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार (जुमा) यानी 'अलविदा की नमाज' कई जिलों में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ अदा की गई।

लखनऊ से लेकर वाराणसी और संभल की ऐतिहासिक मस्जिदों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

लखनऊ में अभेद्य सुरक्षा घेरे में नमाज

लखनऊ में 'अलविदा जुमे की नमाज' के मौके पर पुलिस बल की भारी तैनाती देखी गई। DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी जोन में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

WhatsApp Image 2026-03-13 at 3.52.57 PM

उन्होंने बताया, "सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 अतिरिक्त SP और 30 डिप्टी SP तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतते हुए CCTV कैमरों और मकानों की छतों से निगरानी की जा रही है। प्रमुख मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में PAC और पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद रखा गया।"

WhatsApp Image 2026-03-13 at 3.52.59 PM (1)

वाराणसी और संभल में ड्रोन और PAC की कंपनियों ने संभाला मोर्चा

वाराणसी में भी रमजान के आखिरी जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं, संभल की शाही जामा मस्जिद में सुरक्षा का घेरा बेहद मजबूत रहा। ASP कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में सुरक्षा की कमान सिविल पुलिस के साथ-साथ PAC की दो कंपनियों ने संभाल रखी है।

WhatsApp Image 2026-03-13 at 3.53.02 PM

उन्होंने स्पष्ट किया कि, "प्रमुख मस्जिदों पर स्टेशन इंचार्ज लगातार गश्त कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारी नमाज खत्म होने तक फील्ड में मौजूद हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक पोस्ट को रोकने के लिए डिजिटल निगरानी टीम को भी सक्रिय रखा गया है।"