विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी की 71 विधानसभा को मांगलिक कार्यों के लिए जल्द मिलेगा उत्सव भवन, तीन महीने में तैयार करने के निर्देश

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:53 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 10:37 PM (IST)

पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा क्षेत्रों में मांगलिक कार्यों के लिए उत्सव भवनों का निर्माण करा रहा ...और पढ़ें

71 विधान सभा क्षेत्रों में मांगलिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को जल्द मिलेगा उत्सव भवन।

71 विधान सभा क्षेत्रों में मांगलिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को जल्द मिलेगा उत्सव भवन।

HighLights

  1. 71 विधानसभा क्षेत्रों में उत्सव भवनों का निर्माण शुरू।

  2. पंचायती राज विभाग तीन महीने में करेगा निर्माण पूरा।

  3. मांगलिक कार्यों हेतु न्यूनतम दरों पर उपलब्ध होंगे भवन।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य की 71 विधानसभा क्षेत्रों में मांगलिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को जल्द ही पंचायत उत्सव भवन की सेवाएं देने की तैयारी है। पंचायती राज विभाग ने इन उत्सव भवनों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।

मांगलिक कार्यों के लिए उत्सव भवनों का आवंटन करने की धनराशि का निर्धारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। आवंटन की दरें न्यूनतम रहेंगी। विभाग ने तीन महीने में उत्सव भवनों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रत्येक उत्सव भवन का निर्माण लगभग 3000 वर्गमीटर भूमि में शुरू किया गया है। जिसमें 520 वर्गमीटर में भवन बनेगा, जिसमें 100 लोगों की क्षमता का हाल, स्टेज/मंडप, तीन कमरे, भूतल पर शौचालय सहित एक दिव्यांगजन हितैषी कमरा, पुरुष एवं महिला शौचालय, दिव्यांगजन शौचालय, रसोईघर आदि का निर्माण किया जाना है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से इन उत्सव भवनों का काम शुरू कराया गया है। दूसरे चरण के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी 71 उत्सव भवन के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रविधान है।

अनुपूरक बजट से भी 78 उत्सव भवनों के लिए 109 करोड़ रुपये का बजट की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायतों के माध्यम उत्सव भवन संचालित किए जाएंंगे।

यह भी पढ़ें- गोंडा में 2.88 करोड़ की लागत से बनेंगे चार नए पुल, 2 लाख लोगों का आवागमन होगा सुगम