Move to Jagran APP

Coronavirus: लखनऊ में बनेंगे दो नए कोविड-19 अस्पताल, टलेगा संक्रमण का खतरा

Coronavirus खाली कराए जा रहे मातृ-शिशु रेफरल अस्पताल व साढ़ामऊ अस्पताल। दोनों में आइसोलेशन-क्वारंटाइन वार्ड बनेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 11:07 PM (IST)
Coronavirus: लखनऊ में बनेंगे दो नए कोविड-19 अस्पताल, टलेगा संक्रमण का खतरा
Coronavirus: लखनऊ में बनेंगे दो नए कोविड-19 अस्पताल, टलेगा संक्रमण का खतरा

लखनऊ, जेएनएन। Coronavirus: कोरोना का प्रकोप शहर में भले ही थमा हो लेकिन, सेवाओं का विस्तार जारी है। पीजीआइ के बाद दो नए अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया जा रहा है। लोहिया संस्थान का मातृ-शिशु रेफरल अस्पताल शहीद पथ पर है। इसमें संचालित छह विभागों को मुख्य कैंपस-हॉस्पिटल ब्लॉक में शिफ्ट किया जा रहा है। 200 बेड का यह हॉस्पिटल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित होगा। अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. श्रीकेश के मुताबिक इसमें 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड होगा, जिसमें 10 वेंटिलेटर होंगे। शेष में क्वारंटाइन वार्ड बनाए जाएंगे। तीन दिन में संचालित विभागों को शिफ्ट कर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तैयार कर लिया जाएगा। 

prime article banner

शिफ्ट हो रहे ये विभाग

मातृ-शिशु रेफरल अस्पताल में पीडियाट्रिक, पीडियाट्रिक सर्जरी, इंडोक्राइनोलॉजी, इंडोक्राइन सर्जरी, ऑब्स एंड गाइनी तथा ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग शिफ्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा एनआइसीयू-पीआइसीयू भी अब हॉस्पिटल ब्लॉक में ही चलेगा।

साढ़ामऊ अस्पताल में बढ़ेंगे 100 बेड

सीएमओ डॉ.नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक साढ़ामऊ अस्पताल को भी कोविड-19 अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें अभी 100 बेड हैं। वहीं 100 बेड और बढ़ाने की क्षमता है। इसमें आइसोलेशन व क्वारंटाइन दोनों वार्ड होंगे।

अभी एपेक्स ट्रॉमा है कोविड-19 अस्पताल

शहर में अभी पीजीआइ का एपेक्स ट्रॉमा ही कोविड-19 अस्पताल है। यहां कुल 210 बेड की क्षमता है। इसमें 80 बेड का आइसीयू बनाया जा रहा है। शेष बेड भी आइसोलेशन के रहेंगे।

70 निजी अस्पतालों का लेंगे सहयोग

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक 70 निजी अस्पतालों में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड होंगे। इनमें करीब 200 वेंटिलेटर होंगे। इन अस्पतालों में मरीजों को फ्री इलाज मुहैया कराने पर बात चल रही है। 23 निजी अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। इसमें मेदांता, अपोलो, सहारा, चंदन, चरक, मिड लैंड, निशांत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, एसकेडी, शेखर, अवध इंस्टीट्यूट, सेवा हॉस्पिटल आदि शामिल हैं। 

सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध बेड

अस्पताल   क्वारंटाइन    आइसोलेशन

केजीएमयू      440         200

पीजीआइ       --          210

लोहिया         300         20

कैंसर संस्थान  50          --

बलरामपुर      250        50

सिविल        180         45 

लोकबंधु       100        12 

ठाकुरगंज       --        15

माल           30          --

मलिहाबाद     30          -- 

  • 552 कुल आइसोलेशन
  • 1380 कुल क्वारंटाइन 
  • 1932 कुल बेड 
  • 10 अस्पताल 

जांच की सुविधा 

सरकार ने जिन अस्पतालों में भर्ती की व्यवस्था की है। वहां सैंपल कलेक्शन की सुविधा है। जांच पीजीआइ व केजीएमयू की लैब में होगी।

यहां करें संपर्क 

0522- 2230688, 2230955, 2230691 व 2230333 कोविड-19 कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए में फोन कर सकते हैं। 

  • 18001805145 प्रदेश सरकार की इस हेल्पलाइन नंबर पर समस्या होने पर संपर्क कर सकते हैं।
  • 91-11-23978046 केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर पर समस्या का निराकरण न होने पर फोन कर सकते हैं।
  •  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.