Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP IPS Transfer: यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुरेन्द्र नाथ तिवारी बने गाजियाबाद DCP

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 08:31 PM (IST)

    यूपी में तबादला एक्सप्रेस लगातार दौड़ रही है। बीते दिनों प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के साथ ही करीब 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की थी। अभी दो और आईपीएस आधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ और आइपीएस अधिकारियों का तबादला होना है जिसकी सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

    Hero Image
    यूपी में दो आइपीएस का तबादला ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने दो और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। एसपी स्थापना सुरेन्द्र नाथ तिवारी को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। डीजीपी मुख्यालय ने दोनों अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जल्द कुछ और आईपीएस अधिकारियों के तबादले की भी तैयारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात आई थी तबादला सूची

    बीती 25 जुलाई को भी कई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची सामने आई थी। प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के साथ ही करीब 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की थी। जारी सूची के अनुसार,  सुधीर कुमार कानपुर के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कानपुर थे। दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर बनाई गए हैं। अभी तक वह सीडीओ फिरोजाबाद थीं।

    कानपुर विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात शत्रुघ्न वैश्य फिरोजाबाद के सीडीओ बनाए गए हैं। प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ बनाया गया है। शिव प्रसाद को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे। 

    डाॅ. कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है। अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। इसी तरह शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभाग बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें - 

    यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, अमित वर्मा समेत तीन IPS अधिकारियों का हुआ Transfer

    comedy show banner
    comedy show banner