ठाकुरगंज में अवैध तमंचा व पांच किलो गांजे के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तमंचा और पांच किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो शातिर अभियुक्तों को पकड़ा।
लखनऊ, जेएनएन। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व पांच किलो से अधिक गांजे के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि कैंपबेल रोड के पास लूट व हत्या के कई मामलों में वांछित अपराधी महेंद्र रस्तोगी अपने गैंगस्टर साथी शादाब के साथ टी स्टाल पर खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ने का जाल बिछा दिया।
सूझबूझ के साथ पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से एक कार भी बरामद की गई है।
एसएचओ ठाकुरगंज ने बताया कि महेंद्र रस्तोगी पुत्र महावीर रस्तोगी निवासी नेवाजगंज थाना ठाकुरगंज का रहने वाला है। जिस पर लखनऊ व कानपुर में लूट हत्या जैसे संगीन अपराधों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। यह अपराधी टॉप टेन में शामिल है जो अपने साथियों को अदल बदल कर लूट, हत्या, डकैती एवं अवैध नशे का कारोबार करता है। जब किसका साथ ही शादाब उर्फ मौसी पुत्र साज़िद वजीरगंज का निवासी है। यह भी गैंगस्टर अपराधी है। हाल ही में जेल से छूटा था इसके बाद फिर से अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त हो गया। इस अपराधी पर भी लखनऊ के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
फर्जी रजिस्ट्री कराकर जमीन हड़पने में तीन गिरफ्तार..
मोहनलालगंज पुलिस ने तीन ऐसे जलसाजों को गिरफ्तार किया है, जो जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से कई लोगों की जामीन हड़प चुके हैं। पकड़े गए लोगों में रायबरेली निवासी अजीत सिंह, संतलाल व निगोहां निवासी अवधलाल हैं। मदारखेड़ा के पास स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तों को मदारखेड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ पहले से जालसाजी के मुकदमे दर्ज हैं। उनके कब्जे से जालसाजी सम्बन्धी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
इनामी लुटेरा गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
काकोरी पुलिस ने लूट के सामान के साथ 10 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार के किया है। पकड़ा गया लुटेरा रहीमनगर निवासी दिनेश कुमार रस्तोगी है। उसके साथी पवन कुमार को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। दिनेश के6 कब्जे से लुटे गये मंगलसूत्र के साथ तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। एक जुलाई को दुबग्गा के बरावन खुर्द गांव निवासी महिला घर जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र व सोने की चेन लूट की थी। इस मामले में ही पुलिस ने पूर्व में पवन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दिनेश फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश पर पूर्व से कई मामलों में वांछित था।