Move to Jagran APP

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर को किया फ्री, जारी पत्र में कहा-कहीं भी जाने के लिए आप स्वतंत्र

Tussle Of Samajwadi Party With Alliance समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम पत्र जारी किया है। समाजवादी पार्टी का अब मोहभंग हो गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Jul 2022 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2022 03:35 PM (IST)
UP Politics: समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर को किया फ्री, जारी पत्र में कहा-कहीं भी जाने के लिए आप स्वतंत्र
Tussle Of Samajwadi Party With Alliance : शिवपाल सिंह यादव-ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से समाजवादी पार्टी का अब मोहभंग हो गया है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अलग-अलग पत्र जारी कर शिवपाल सिंह यादव तथा ओम प्रकाश राजभर को स्वतंत्र कर दिया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम पत्र जारी किया है। पत्र में साफ-साफ कहा है कि आप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। शिवपाल सिंह यादव के नाम जारी पत्र में लिखा गया है कि माननीय शिवपाल सिंह यादव जी अगर आपको लगता है, कहीं आपको अधिक सम्मान मिलेगा तो वहां पर जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के नाम जारी पत्र में लिखा गया है कि श्री ओम प्रकाश राजभर जी, समाजवादी पार्टी तो लगातार भारतीय जनता पार्टी से लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी से गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी का मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय से जारी पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ ही शिवपाल सिंह यादव तथा ओम प्रकाश राजभर को भी है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक पंडितों को अब शिवपाल सिंह यादव तथा ओम प्रकाश राजभर के अगले कदम का इंतजार है।  

यह भी पढ़ें : Shivpal Singh Yadav : समाजवादी पार्टी के पत्र जारी करने के बाद शिवपाल सिंह यादव बोले- औपचारिक स्वतंत्रता देने के लिए धन्यवाद

यह भी पढ़ें: Om Prakash Rajbhar : समाजवादी पार्टी के पत्र पर ओम प्रकाश राजभर बोले- अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.