Move to Jagran APP

ट्रेन का किराया पांच गुना, विमान का पहुंचा सातवें आसमान पर

रेलवे का प्रीमियम तत्काल का किराया विमान से ज्यादा। आज सबसे महंगा है विमान और ट्रेन का किराया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:58 PM (IST)
ट्रेन का किराया पांच गुना, विमान का पहुंचा सातवें आसमान पर
ट्रेन का किराया पांच गुना, विमान का पहुंचा सातवें आसमान पर

लखनऊ(जेएनएन)। दीपावली मनाने लखनऊ आ रहे हजारों लोगों के लिए अभी मुश्किल कम नहीं हुई है। एक तरफ ट्रेनों में वेटिंग ने आसमान को छू लिया है। वहीं विमान का किराया भी सातवें आसमान तक पहुंच गया है। ट्रेनों का तत्काल प्रीमियम का किराया जहां पांच गुना अधिक हो गया है। वहीं विमानों का किराया भी छह से सात गुना हो गया है। दरअसल, दीपावली तो सात नवंबर की है, लेकिन मुंबई और दिल्ली सहित अन्य शहरों से लखनऊ आने वाले यात्रियों की भीड़ दो नवंबर से ही शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

इसके चलते दो नवंबर को ही अकेले दिल्ली की ट्रेनों में 13 हजार से अधिक यात्री अब भी वेटिंग लिस्ट में हैं। जबकि मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में भी 10 हजार से अधिक यात्रियों को वेटिंग का टिकट मिला है। शताब्दी एक्सप्रेस की वेटिंग जहां 300 का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं एक्जक्यूटिव क्लास में वेटिंग का टिकट मिलना बंद हो गया है। लखनऊ मेल सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग 300 से अधिक चल रही है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों की भी कमोवेश यहीं स्थिति है। 

इतना है सामान्य किराया 

मुंबई से स्लीपर का लखनऊ तक सामान्य किराया 570 से लेकर 615 रुपये तक है। जबकि एसी थर्ड का किराया 1540 से 1655 रुपये तक और एसी सेकेंड का किराया 2255 से 2430 रुपये तक रहता है।  

इतना हुआ तत्काल प्रीमियम का किराया

मुंबई से ट्रेन    - स्लीपर -  एसी 3 -  एसी 2 

पुष्पक एक्सप्रेस  - 1855 - 5120 - 7245

एलटीटी गोरखपुर - 1835 - 4690 - 7145

अवध एक्सप्रेस - 1945 - 6135 - 6455

कुशीनगर एक्सप्रेस - 1805 - 5025 - 7135

दिल्ली का किराया भी बढ़ा

दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग के साथ तत्काल प्रीमियम का किराया बढ़कर पांच गुना तक हो गया। दो नवंबर को लखनऊ आने वाली एसी एक्सप्रेस का एसी थर्ड का किराया 2995 रुपये जबकि एसी सेकेंड का किराया चार हजार तक हो गया। इसी तरह लखनऊ मेल का स्लीपर का किराया भी दोगुना से अधिक हो गया है। 

यह है आज विमान की स्थिति 

मुंबई से आने वाली 

एयर इंडिया  - 31679

इंडिगो   -    23210

जेट एयरवेज - 18446

दिल्ली से लखनऊ 

जेट एयरवेज  - 13090

इंडिगो      -   12158

एयर इंडिया   -  11422

गो एयर         9881

विस्तारा         9444

कोलकाता से 

गो एयर    - 16306

इतनी है आज दिल्ली से वेटिंग

ट्रेन          - स्लीपर  - एसी 3 - एसी 2

लखनऊ मेल  - 247  -   186 - 112

एसी एक्सप्रेस  -       272 -  122

गोरखधाम एक्स 262   -  81 -  38

कैफियात एक्स  101  -  38  -  15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.