Move to Jagran APP

मोहर्रम के जुलूस और गणेश प्रतिमा विसर्जन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

10वीं मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार को पुराने लखनऊ तथा शनिवार व रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:58 AM (IST)
मोहर्रम के जुलूस और गणेश प्रतिमा विसर्जन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
मोहर्रम के जुलूस और गणेश प्रतिमा विसर्जन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

लखनऊ, जागरण संवाददाता। 10वीं मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार को पुराने लखनऊ की सुबह 6:30 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। उधर, शनिवार और रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। गुरुवार को यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक रवि शंकर निम ने दी।

loksabha election banner

जुलूस मार्ग : मोहर्रम का जुलूस सुबह नाजिम साहब विक्टोरिया स्ट्रीट चौक से निकलकर मेफेयर तिराहा, नक्खास, टूडिय़ागंज, बाजारखाला, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहे के रास्ते कर्बला तालकटोरा पहुंचकर समाप्त होगा।

इधर से न जाएं

टूडिय़ागंज तिराहे से हैदरगंज तिराहे की ओर। कमला नेहरू क्रासिंग से नक्खास। रकाबगंज चौराहे से नक्खास की ओर। हैदरगंज तिराहे से नक्खास और बुलाकी अड्डा की ओर। बुलाकी अड्डा तिराहे से मिल एरिया को। मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा। एवरेडी तिराहे से मिल एरिया, रणजीत सिंह बिल्डिंग की ओर। रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहे से विक्रम काटन मिल, कर्बला। आलमबाग से लंगड़ा फाटक के ओवरब्रिज से एवरेडी तिराहा। विक्रम काटन मिल कर्बला ताल कटोरा से एवरेडी तिराहा। ए ब्लाक राजाजीपुरम यूनियन बैंक तिराहे से कर्बला ताल कटोरा को। भूसा मंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे को। मवैया ओवरब्रिज से एवरेडी तिराहे को।

इधर से जाएं

गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज से सआदतगंज के रास्ते। मेडिकल कॉलेज से चौक के रास्ते। मेडिकल कॉलेज अथवा नाका के रास्ते। ऐशबाग के रास्ते। टिकैतराय तालाब से राजाजीपुरम होकर। राजाजीपुरम के रास्ते। भूसा मंडी से मवैया, आलमबाग के रास्ते। भरती पुरी से राजाजीपुरम के रास्ते। सूर्यनगर राजाजीपुरम से आलमबाग को। लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज से राजाजीपुरम अथवा ताल कटोरा के रास्ते। राजाजीपुरम से आलमनगर को। ऐशबाग अथवा मवैया के रास्ते। आलमबाग सूर्यनगर के रास्ते।

सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक इधर से न जाएं

रोडवेज सिटी बस फैजाबाद रोड से जीटीआइ के रास्ते बादशाहनगर को। हजरतगंज से सुशीला देवी स्मृति वाटिका तिराहे से निशातगंज गोल मार्केट। गोल मार्केट, पोस्ट ऑफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर को। सेंट्रल बैंक तिराहा से निशातगंज की ओर। निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से बादशाहनगर की ओर। लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर के रास्ते। कुकरैल बंधा तिराहे से। पोस्ट ऑफिस महानगर चौराहे से बादशाह नगर की ओर। तेलीबाग पुल से तेलीबाग बाजार होकर। सुभानी खेड़ा चौराहे से तेलीबाग की ओर।

इधर से जाएं

गोमतीनगर ओवरब्रिज से डिगडिगा के रास्ते। बंधा रोड, हनुमान सेतु, आइटी के रास्ते। 35 वाहिनी पीएसी मुख्यालय के रास्ते। छन्नी लाल चौराहा से वायरेस चौराहे के रास्ते। गोल मार्केट निशातगंज पुलिस चौकी के रास्ते। नीलगिरी, जीटीआइ से गोमतीनगर के रास्ते। कुकरैल बंधा तिराहे से दाहिने पीएसी मुख्यालय के रास्ते। पीएसी मुख्यालय से गोल मार्केट के रास्ते। बंगला बाजार पुल के रास्ते। सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड के रास्ते।

शनिवार और रविवार को गणेश प्रतिमा विर्सजन के दौरान इधर से न जाएं

फैजाबाद की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को गोमतीनगर को मोड़ दी जाएंगी। यह वाहन समता मूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील के रास्ते सीडीआरआइ होकर कैसरबाग जाएंगी। सीतापुर रोड से आने वाली बसे डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्का पुल, डालीगंज पुल से सीडीआरआइ, कैसरबाग अथवा बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक के रास्ते जाएंगी। चौक शाहमीना तिराहे से डालीगंज, क्लार्क अवध, परिवर्तन चौक को। डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड से गोमती बंधा, नदवा कॉलेज को। टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, मकबरा रोड से परिवर्तन चौक की ओर। निरालानगर से आइटी चौराहे के रास्ते विश्वविद्यालय मार्ग और परिवर्तन चौक को। कैसरबाग, सीडीआरआइ, क्लार्क अवध तिराहे से परिवर्तन चौक की ओर। हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु, आइटी चौराहे को। हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहे से झूले लाल पार्क को।

इधर से जाएं

क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील के रास्ते। गोमती नदी पुल पार करके अथवा उमराव सिंह धर्मशाला के रास्ते आइटी चौराहा के रास्ते। कैसरबाग बस अड्डा अथवा सीडीआरआइ तिराहा, क्लार्क अवध के रास्ते। आइटी से बायें या दायें मुड़कर पेट्रोल पंप के रास्ते निशातगंज अथवा डालीगंज पुल के रास्ते। क्लार्क अवध तिराहे से कृष्णा मेडिकल सेंटर, चिरैयाझील झील तिराहे के रास्ते।  मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआइ या चिरैयाझील के रास्ते। आइटी चौराहा के रास्ते।

जरूरत पडऩे पर प्रतिबंधित मार्ग से निकाले जाएंगे इमरजेंसी वाहन

एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि अगर जुलूस के मार्ग पर कोई एंबुलेंस और उसमें मरीज एवं दमकल अथवा शव वाहन फंसा है तो उसे अवश्य साइड देकर निकाला जाएगा। इस बावत संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2483800 पर सूचना देनी होगी। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस उसकी तत्काल मदद करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.