Move to Jagran APP

20 को चेहल्लुम जुलूस के चलते लखनऊ में रूट डायवर्ट, इन रास्तों पर होगी दिक्कत Lucknow News

20 अक्टूबर को मुस्लिम समुदाय द्वारा एक जुलूस दोपहर 12 बजेे से निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 01:25 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 01:25 PM (IST)
20 को चेहल्लुम जुलूस के चलते लखनऊ में रूट डायवर्ट, इन रास्तों पर होगी दिक्कत Lucknow News
20 को चेहल्लुम जुलूस के चलते लखनऊ में रूट डायवर्ट, इन रास्तों पर होगी दिक्कत Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। चेहल्लुम के चलते 20 अक्टूबर को मुस्लिम समुदाय द्वारा एक जुलूस दोपहर 12 बजेे से निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जो नाजिम साहब के इमामबाड़ा से शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूडिय़ागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा। एसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक इसके चलते इन मार्ग पर यातायात का बदलाव किया गया है। 

loksabha election banner

इधर से न जाएं

  • टूडिय़ागंज तिराहा से नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे। 
  • कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) चौराहा से नक्खास, टूडिय़ागंज। 
  • रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास।
  • नक्खास तिराहे से टूडिय़ागंज। 
  • हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहा।  
  • बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहा। 
  • मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहा। 
  • एवरेडी तिराहे से मिल एरिया।
  • रणजीत सिंह बिल्डिंग(बालाजी मंदिर) तिराहे से विक्रम काटन मिल।
  • आलमबाग की ओर से एवरेडी तिराहा। 
  • विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहा। 
  • ए ब्लॉक राजाजी पुरम (यूनियन बैक)तिराहा से कर्बला तालकटोरा। 
  • भूसा मंडी तिराहे से एवरेडी तिराहा।
  • मवैया तिराहे से मवैया ओवरब्रिज की ओर से एवरेडी तिराहा। 

इधर से जाएं

  • टूडिय़ागंज तिराहा से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज होकर।
  • कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) चौराहा से चौक होकर। 
  • रकाबगंज पुल चौराहा से मेडिकल कॉलेज या नाका की ओर।  
  • नक्खास तिराहा से रकाबगंज पुल।
  • हैदरगंज तिराहा से ऐशबाग।
  • बुलाकी अड्डा तिराहे से टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम की ओर।  
  • एवरेडी तिराहे से भूसा मंडी, मवैया, आलमबाग होकर। 
  • रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहा से भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की ओर। 
  • आलमबाग की ओर से सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर।
  • विक्रम काटन मिल तिराहे से लंगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर। 
  • ए ब्लॉक राजाजीपुरम (यूनियन बैक) तिराहा से राजाजीपुरम आलमनगर रोड से। 
  • भूसा मंडी तिराहे से ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर। 
  • मवैया तिराहे से आलमबाग सूर्यनगर होकर।

नोट : जुलूस के मार्ग पर किसी भी प्रकार की यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.