आज शाम इन रास्तों से न गुजरें, आठवीं मुहर्रम के जुलूस में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था Lucknow News
लखनऊ में आठवीं मुहर्रम में निकलेगा मेहंदी का जुलूस। बदली रहेगी यातायात व्यवस्था।
लखनऊ, जेएनएन। आठवीं मुहर्रम के जुलूस में रविवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जुलूस दरियावाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक निकाला जाएगा। शाम 7:30 बजे से यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। यह व्यवस्था जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगी।
इधर से न जाएं
सीतापुर रोड से पक्का पुल, जिन्नातों वाली मस्जिद व इमामबाड़ा।
हरदोई रोड से बड़े वाहन चौक।
हरदोई रोड से कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल क्रॉस
कैसरबाग से सीतापुर रोड पक्कापुल।
तिराहा शाहमीना रोड से जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्कापुल से बड़ा इमामबाड़ा।
कैसरबाग से हरदोई रोड पक्का पुल, मेडिकल क्रॉस।
चौक चौराहा से खुन-खुन जी गल्र्स डिग्री कॉलेज, नींबू पार्क, मेडिकल क्रॉस
मेडिकल क्रॉस चौराहा से नींबू पार्क तिराहा, विक्टोरिया स्ट्रीट
मेडिकल कॉलेज चौराहे से मेडिकल क्रॉस चौराहा
नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट
मेडिकल क्रॉस चौराहा, विक्टोरिया स्ट्रीट