Top Lucknow News of the day, 04 August 2019, प्रधानपति की गोली मारकर हत्या, पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन, अध्यापक की गला रेतकर हत्या
सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश का क
लखनऊ, जेएनएन। सुल्तानपुर में रविवार को एक के बाद एक दो घटनाएं घटी। सुबह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश का केजीएमयू में निधन हो गया है। अयोध्या के एक गांव में रविवार सुबह खेत में बिहार के एक शिक्षक का शव मिला।
सुल्तानपुर में रविवार सुबह एक के बाद एक गोलियों की गूंज सुनाई दे रही है। जिले में एक घटना में पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ा वहीं दूसरी घटना में कुछ बदमाशों ने हेमनापुर गांव के प्रधान के पति व प्रतिनिधि सुरेश यादव गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
दूसरी तरफ सुल्तानपुर में रविवार की सुबह चांदा थाना क्षेत्र का तमरसेपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बढ़ते अपराध पर एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ करने पहुंची पुलिस और अपराधियों में यहां मुठभेड़ हो गयी। दोनो तरफ से लगभग आधे घंटे तक गोलियां चली। जिसमें दो बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आखिरकार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
95 वर्षीय ओम प्रकाश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक का रविवार सुबह सात बजे निधन हो गया। काफी समय से केजीएमयू के क्रिटिकल एंड पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में भर्ती थे। उन्हें लग्स और हार्ट से संबंधित बीमारी थी। कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके हालचाल लिये थे।
अयोध्या के एक गांव में रविवार सुबह खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में काम करने आए लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद शव की शिनाख्त एक स्कूल टीचर के रूप में हुई।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप