Move to Jagran APP

भाजपा के 30 हजार विस्तारक सदस्यता अभियान को देंगे गति, कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने की समीक्षा

जेपीएस राठौर और सह प्रमुख गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ व विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 01:13 PM (IST)
भाजपा के 30 हजार विस्तारक सदस्यता अभियान को देंगे गति, कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने की समीक्षा
भाजपा के 30 हजार विस्तारक सदस्यता अभियान को देंगे गति, कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने की समीक्षा

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान प्रमुख शिवराज सिंह चौहान तथा संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने अभियान की प्रगति की जानकारी ली। अभियान के प्रदेश प्रमुख और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि अभियान को 30 हजार विस्तारक (क्षेत्र में प्रवास करने वाले पूर्णकालिक कार्यकर्ता) गति देंगे।

loksabha election banner

भाजपा केंद्रीय कार्यालय से नड्डा समेत अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। नड्डा, चौहान और बीएल संतोष ने इसे और प्रभावी बनाने के मंत्र दिये। राठौर ने बताया कि विस्तारकों की कार्यशाला गुरुवार से प्रारंभ हो गई है। यह 30 जुलाई तक चलेगी। सदस्यता विस्तारक एक अगस्त से 11 अगस्त तक इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जुटेंगे।

जेपीएस राठौर और सह प्रमुख व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। समाज के हर वर्ग और जाति के लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है। दायित्व संभाल रहे नेताओं ने नड्डा को भरोसा दिया कि उत्तर प्रदेश में लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाये जाएंगे। 20 व 21 जुलाई को बूथ चलो अभियान की सफलता की जानकारी दी गई। कहा, इसमें सभी वर्गों का भारी समर्थन मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। 27 व 28 जुलाई को फिर से बूथ चलो अभियान में नये लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, आइटी सेल के सह संयोजक कामेश्वर मिश्र समेत सदस्यता अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.