यूपी में महंगा हुआ Toll Tax, एक अप्रैल से जेब पर पड़ेगा सीधा असर; किस हाईवे पर कितना बढ़ा रेट?
लखनऊ से गुजरने वाले हाईवे पर 1 अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी का सर्कुलर जारी किया है जो 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू होगा। यह वृद्धि 5 से 10 रुपये तक की गई है जबकि भारी वाहनों पर 20-25 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ-कानपुर अयोध्या रायबरेली और बाराबंकी हाईवे सहित कई टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होंगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी से गुजरने वाले हाईवे पर सफर करना एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने रविवार को टोल टैक्स में बढ़ोतरी का सर्कुलर जारी कर दिया। नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू हो जाएंगी।
इसका असर लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली व उसी रूट पर आगे जाने वाले दस लाख से अधिक छोटे व बड़े वाहनों पर प्रतिदिन पड़ेगा। यह दरें पांच से दस रुपये के बीच बढ़ाई गई हैं।
सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद टोल टैक्स बढ़ाया गया हैं। राजधानी से जुड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आना-जाना एक अप्रैल से महंगा हो गया। एनएचएआइ कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर, रौनाही, बारा और रायबरेली हाईवे पर दखिना शेखपुर पर वसूली करता है।
एनएचएआइ के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि 2025-26 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एक अप्रैल तिथि लगते ही नई दरें लागू कर दी जाएंगी। तीन जून से लागू होंगी। वहीं हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी की दरें बीस रुपये और ओवरसाइज वाहनों की दरें 25 रुपये बढ़ी हैं।
दुलारपुर टोल प्लाजा, बहराइच हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 85 | 85 |
बस, ट्रक | 190 | 195 |
छोटे कामर्शियल | 90 | 95 |
गुलालपुरवा टोल प्लाजा, बहराइच हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 50 | 55 |
बस, ट्रक | 175 | 180 |
छोटे कामर्शियल | 80 | 85 |
नवाबगंज टोल प्लाजा, कानपुर हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 95 | 100 |
बस, ट्रक | 320 | 330 |
छोटे कामर्शियल | 155 | 160 |
आनी टोल प्लाजा, बहराइच हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 45 | 45 |
बस, ट्रक | 150 | 155 |
छोटे कामर्शियल | 70 | 75 |
अहमदपुर पुर टोल प्लाजा, बाराबंकी हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 115 | 120 |
बस, ट्रक | 395 | 405 |
छोटे कामर्शियल | 185 | 195 |
रौनाही टोल प्लाजा, अयोध्या हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 120 | 125 |
बस, ट्रक | 415 | 430 |
छोटे कामर्शियल | 195 | 205 |
दखिना शेखपुर टोल प्लाजा, रायबरेली हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 115 | 120 |
बस, ट्रक | 385 | 400 |
छोटे कामर्शियल | 185 | 190 |
शाहबपुर टोल प्लाजा, बाराबंकी हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 40 | 40 |
बस, ट्रक | 135 | 140 |
छोटे कामर्शियल | 65 | 65 |
बारा टोल प्लाजा, बाराबंकी हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 105 | 110 |
बस, ट्रक | 350 | 365 |
छोटे कामर्शियल | 170 | 175 |
असरोग टोल प्लाजा, सुलतानपुर हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 110 | 115 |
बस, ट्रक | 370 | 385 |
छोटे कामर्शियल | 175 | 185 |
बड़गांव टोल प्लाजा, बलरामपुर हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 25 | 25 |
बस, ट्रक | 85 | 85 |
छोटे कामर्शियल | 40 | 40 |
बल्लेपुर टोल प्लाजा, हरदोई हाईवे
वाहन श्रेणी | पुरानी दर (एकल यात्रा) | नई दर (एकल यात्रा) |
---|---|---|
कार | 85 | 90 |
बस, ट्रक | 290 | 300 |
छोटे कामर्शियल | 140 | 145 |
ये भी पढ़ें -
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।