Tokyo Olympics 2020: CM योगी आदित्यनाथ के साथ मायावती व अखिलेश ने दी मीराबाई चानू को बधाई
Tokyo Olympics 2020 भारत को ओलंपिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में 20 वर्ष बाद पदक मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है।
लखनऊ, जेएनएन। जापान में टोक्यो ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू की सफलता पर सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। भारत को ओलंपिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में 20 वर्ष बाद पदक मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है।
भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने रजत पदक जीता। पदमश्री तथा राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित मणिपुर के इम्फाल के गांव में रहने वाली एस मीराबाई चानू को उनके रजत पदक जीतने के बाद चारों ओर से बधाइयों का तांता लग गया। 49 किलो भार वर्ग में मीराबाई ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में ही 84 किलो और दूसरे में 87 किलो वजन उठाया। तीसरे प्रयास में वो 89 किलो वजन उठाने में नाकाम रहीं। वह स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के अपने दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू ने 115 किग्रा वजन उठा नया ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया लेकिन चीन की होऊ झीहुई ने अगले ही प्रयास में 116 किलो वजन उठाकर यह रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीता। चानू ने इसके बाद चीन की वेटलिफ्टर को पछाडऩे के लिए 117 किलो वजन उठाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें नाकाम रही।
आज फिर भारत की मातृशक्ति ने वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित किया है।
आज @Tokyo2020 में @mirabai_chanu जी ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है।
हार्दिक बधाई!
जय हिंद!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 24, 2021
मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हेंं बधाई दी है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है, आज फिर भारत की मातृशक्ति ने वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित किया है। आज टोक्यो में एस मीराबाई चानू जी ने अद्भुत कौशल का परिचय देतेहुए रजत पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। हार्दिक बधाई। जय हिंद।
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी एस मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर अपनी बधाई प्रेषित की है। मायावती ने भी इस मौके पर ट्वीट किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एस मीराबाई चानू को टोक्यो ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने पर उनको बधाई दी है।
Many congratulations to #MirabaiChanu for winning India’s first medal in the ongoing #Tokyo2020 #Olympics. pic.twitter.com/rAB8fT3lXP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 24, 2021
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने उनकी सफलता को और भी जारी रहने की उम्मीद जताई है। अखिलेश यादव ने भी बधाई का ट्वीट किया है।