लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज में दाखिले के लिए कल से मिलेंगे फार्म, जानें क्या है समय Lucknow News
20 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मिलेंगे फार्म। 21 से 27 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच जमा होंगे।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 09:12 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में सोमवार सुबह 11 बजे से एक बजे के बीचे नर्सरी, लोवर केजी और अपर केजी में दाखिले के लिए फार्म मिलेंगे। फार्म मिलने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। फार्म की कीमत 700 रुपये है। 21 से 27 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से एक बजे तक फार्म जमा किए जाएंगे।
दाखिले के लिए बच्चे की उम्र
स्कूल में नर्सरी में दाखिले के लिए एक अप्रैल 2020 को बच्चे की उम्र तीन-प्लस, केजी के लिए चार-प्लस और अपर केजी केलिए पांच-प्लस होनी चाहिए। अपर केजी में दाखिले के लिए बच्चे की लिखित परीक्षा होगी।
दाखिले में यह लगेंगे दस्तावेज
- नर्सरी : हॉस्पिटल की डिस्चार्ज स्लिप की मूल प्रति और एक प्रमाणित फोटो कापी। नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र।
- लोवर और अपर केजी : बच्चे जिस स्कूल में पढ़ रहा है वहां का बोनाफाइड सर्टीफिकेट, बच्चे की एक पासपोर्ट साइज फोटो, अभिभावक के साथ बच्चे की फोटो, जन्म के बाद हॉस्पिटल की डिस्चार्ज स्लिप और नगर निगम का जन्म प्रमाणपत्र।
- फरवरी में होगी प्रवेश परीक्षा
- तीन फरवरी : नर्सरी के लिए दोपहर 03:30 से 05:30 बजे तक।
- चार फरवरी : लोवर केजी के लिए दोपहर 03:30 से 05:30 बजे तक।
- पांच फरवरी : अपर केजी के लिए गणित, अंग्रेजी की लिखित परीक्षा दोपहर 03:30 बजे से 05:30 बजे तक।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें