Move to Jagran APP

लकड़ी काटते समय आरा मशीन में फंसा गमछा, मजदूर की कटकर हुई मौत Lucknow News

लखनऊ के नाका थाना में लकड़ी काटते समय हुआ हादसा आरा मशीन में फंसा गमछा। घिसटते हुए कटे अंग मजदूर की दर्दनाक मौत।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:08 PM (IST)
लकड़ी काटते समय आरा मशीन में फंसा गमछा, मजदूर की कटकर हुई मौत Lucknow News
लकड़ी काटते समय आरा मशीन में फंसा गमछा, मजदूर की कटकर हुई मौत Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। आरा मशीन से लकड़ी काटते समय एक मजदूर का गमछा उसमें फंस गया। घिसटते हुए उसका शरीर मशीन के अंदर आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से फैक्ट्री के मजदूरों में खौफ का सन्नाटा है। 

prime article banner

नाका थाने का रहने वाला रामसुमेर पुत्र रितिक गुप्ता गंगा बख्श सिंह की ठाकुर टिम्बर फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर अचानक उसका ट्राली पर लकड़ी का बोटा नापते समय उसका गमछा मशीन में फंस गया। मशीन में फंसने से रामसुमेर चिल्लाया, लेकिन जब तक लोग उसकी मदद के लिए आते आरे से कटकर मौके उसकी मौत हो गई।

 हालांकि मौके पर आई पुलिस ने उसकी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाई।  मजदूर राम सुमेर (55) मोतीनगर निवाजखेड़ा का रहने वाला था। रामसुमेर मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला था। वह लंबे समय से ठाकुर टिम्बर आरामशीन पर ही काम कर रहा था। 

 मृतक राम सुमेर के परिवार में बेटा रितिक बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। मृत्यु की सूचना से परिवार में शोक की लहर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.