उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गिर सकती है बिजली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:38 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, गोंडा, गोरखपुर, सोनभद्र जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है।
कई जिलों में बारिश से नदियां उफनाईं
इटावा की चंबल व हमीरपुर की बेतवा व यमुना और बांदा की केन में लगातार पानी बढ़ रहा है। रविवार को भी पानी बढ़ेगा। उधर गंगा और यमुना का पानी अब खतरे की निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मात्र तीन मीटर ही पानी खतरे के निशान से नीचे है। नदियों की उफान से हजारों गांव बाढ़ में घिरे हैं। मुजफ्फरनगर में मकान गिरा, मलबे में दबकर बच्ची की मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें