Move to Jagran APP

'थ्री नॉट थ्री को मिली अंतिम विदाई, 20 साल पहले लगा था प्रतिबंध Lucknow News

यूपी पुलिस के पास थी कुल 58853 रायफल राजधानी में करीब 2900ए 14 जिलों में इस्तेमाल हो रही थीं 16 हजार सात सौ रायफल।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 10:31 AM (IST)
'थ्री नॉट थ्री को मिली अंतिम विदाई, 20 साल पहले लगा था प्रतिबंध Lucknow News
'थ्री नॉट थ्री को मिली अंतिम विदाई, 20 साल पहले लगा था प्रतिबंध Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। जिस थ्री नॉट थ्री रायफल का इस्तेमाल यूपी पुलिस वर्ष 1945 से कर रही थी, उसे अब अंतिम विदाई दी जाएगी। 26 जनवरी को परेड में थ्री नॉट थ्री रायफल आखिरी बार शामिल होगी। इस ऐतिहासिक रायफल को पुलिस सम्मानपूर्वक विदाई देगी। राजधानी पुलिस ने भी इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। करीब 2900 थ्री नॉट थ्री रायफल रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद यह हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में कैद हो जाएगी। 

loksabha election banner

ये है इतिहास 

अंग्रेजों के जमाने से प्वॉइंट थ्री नॉट थ्री रायफल पुलिस विभाग में इस्तेमाल की जा रही थी। हाल में ही इस रायफल के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया। राजधानी में पुलिस लाइन के शस्त्रागार में थानों से यह रायफल जमा हो गईं। वर्ष 2016 में कैग की ओर से किए गए सर्वे में यह जानकारी हुई थी कि प्रदेश में कुल एक लाख 22 हजार असलहे पुलिस के पास हैं। इनमें थ्री नॉट थ्री बोर के 58 हजार 853 असलहे शामिल हैं।

1995 घोषित हुआ था अप्रचलित

फरवरी 1995 में इस असलहे को अप्रचलित घोषित कर दिया गया था। बावजूद इसके पुलिसकर्मी इसका इस्तेमाल कर रहे थे। सर्वे में सामने आया था कि यूपी के 48 फीसद पुलिसकर्मी अभी भी इसे लेकर चलते हैं। कैग ने कुल 15 जिलों में सर्वे किया था। छानबीन में पता चला कि राजधानी में भी पुलिसकर्मी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस रायफल का इस्तेमाल सबसे पहले प्रथम विश्व युद्ध में किया गया था और तब से यह प्रचलन में थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.