रायबरेली हवन पूजन के विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
रायबरेली के थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे जिगना गांव में हवन पूजन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दो पुरुष और एक विवाहिता को गंभीर चोटे आई। घायल के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों को नामजद किया।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:39 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:39 AM (IST)
रायबरेली, जेएनएन। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे जिगना गांव में हवन पूजन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दो पुरुष और एक विवाहिता को गंभीर चोटे आई। घायल के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों को नामजद किया।
मामला पूरे बैसन गांव का है। जहां पर दुर्गाजी का एक सार्वजनिक मंदिर है। शनिवार अष्टमी के दिन गांव के लोग मंदिर में हवन पूजन करने गए थे। गांव निवासी कृष्ण नारायण सिंह अपनी पत्नी के साथ हवन पूजन करने के लिए इसी मंदिर पर गए। कुछ लोगों द्वारा हवन करने से रोका गया। कृष्ण नारायण स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को रविवार की सुबह थाने बुलवाया। कृष्ण नारायण सुबह ही थाने पहुंच गए।
दूसरे पक्ष के 4 लोगों द्वारा कौशलेंद्र सिंह, रामू सिंह, आरती सिंह की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया है कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें