विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Threat By ISI : बिजनौर में तिरंगा बांटने पर महिला तथा पति को सिर धड़ से अलग करने की धमकी, दहशत में परिवार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 11:11 AM (IST)

Threat By ISI In Bijnor बिजनौर में तिरंगा बांटने के अभियान में लगी एक महिला को रविवार सुबह उनके घर ...और पढ़ें

Threat By ISI In Bijnor : दहशत में परिवार
Threat By ISI In Bijnor : दहशत में परिवार

लखनऊ, जेएनएन। देश की आजादी के 75 वर्ष के जश्न के बीच में प्रदेश में देश विरोधी जीव भी सक्रिय हो गए हैं। कुशीनगर में जहां कुछ लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फहराया तो बिजनौर में तिरंगा बांटने के अभियान में लगी एक महिला को सिर धड़ से अलग करने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पत्र के नीचे आइएसआइ लिखा है।

बिजनौर के किरतपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला और उसके पति 13 तथा 14 असग्त को घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के कार्यक्रम में लगे थे। दंपती काफी जोश में हर घर जाकर तिरंगा झंडा बांट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के बाहर किसी से कागज चिपकाया। घर घर झंडा बांटने पर सिर तन से अलग करने का तुगलकी फरमान का पर्चा चिपका था। यह पर्चा मिलते ही परिवार के लोग काफी दहशत में आ गए हैं। इसी प्रकार के दो पर्चे और चिपके मिले।

बिजनौर के मोहल्ला बुद्धूपाड़ा निवासी शशि आंगनबाड़ी कार्यकता हैं। उनके पति अरुण कश्यप उर्फ अन्नु होटल चलाते हैं। शनिवार को दोनों ने अपने मोहल्ले में घर-घर जाकर झंडा वितरित किया था।

तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा

रविवार सुबह उनके घर के बाहर एक पर्चा चिपका मिला। जिसमें लिखा था की अन्नु तुझे बहुत घर-घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है। तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा। इसी के नीचे लिखा था आईएसआई के साथी। इसी प्रकार के दो पर्चे और घर के सामने ठेली पर तथा एक चाय की दुकान पर भी चिपका मिला। तीनों में नाम अन्नु ही लिखा था।

दहशत में अन्नू का परिवार

अरुण कश्यप का कहना है कि जिसने भी ऐसी हरकत की है वो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होना चाहिए। पीडि़त ने यह भी बताया कि उनका परिवार दहशत के कारण घर से नहीं निकल पा रहा है। धमकी के बाद अरुण कश्यप का पूरा परिवार छोटे से कमरे में कैद हो गया है। परिवार की आंखों और चेहरे पर खौफ व दहशत की लकीरें साफतौर से देखी जा सकती है।

घर पर लगा है पहरा

पुलिस प्रशासन ने परिवार के घर पर सुरक्षा मुहैया करा दी है। इसके साथ ही साथ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

संगीन धाराओं में केस दर्ज

बिजनौर एसपी सिटी डाक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ की अगुवाई में कई पुलिस की टीम लगाकर अन्य लोगों की जांच की जा रही हैं। जो भी तथ्य सामने आएगा प्रभावी तरीके से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।