Video: लखनऊ में सोने-चांदी की दुकान से झुमकी ले उड़ी महिला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
महिला ने दाहिने हाथ से एक जोड़ी झुमकी उठाई। उसने हाथ में छुपाया। हाथ थोढ़ी के पास ले गई इसके बाद नीचे ले कपड़ों में छुपा लिया। फिर हाथ निकाला और दूसरी झुमकी देखने लगी। बाद में बोली कि पसंद नहीं है। इसके बाद दोनों बाइक से चले गए।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। शहर में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। युवक से लेकर बच्चे और महिलाएं घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। वहीं, पुलिस इनका तिलस्म भेदने ने नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार दोपहर निशातगंज सातवीं गली में स्थित मुन्ना लाल वर्मा ज्वैलर्स दुकान में झुमकी खरीदने के बहाने साथी के साथ पहुंची महिला झुमकी ले उड़ी। वह एक पुरुष के साथ पहुंची टप्पेबाज महिला ने ज्वैलरी देखने के दौरान बाक्स से झुमकी उठाई। झुमकी को हाथ में छुपाकर थोढ़ी के पास ले गई और फिर कपड़ो में छुपा लिया। इसके बाद पसंद न आने के बात कहकर पुरुष साथी के साथ चली गई।
महानगर फातिमा अस्पताल के पास रहने वाले अजय वर्मा की निशातगंज सातवीं गली के कोने में मुन्ना लाल वर्म ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। मंगलवार दोपहर उनके छोटे भाई निर्भय और दो महिला कर्मचारी ज्योति और निशू थीं। करीब पौने 12 बजे एक महिला, पुरुष के साथ पहुंची। अजय के मुताबिक महिला ने झुमकी दिखाने को कहा। इसके बाद कर्मचारियों ने एक के बाद एक चार बाक्स खोलकर सामने काउंटर पर रख दिए। वह और उसके साथ आया पुरुष झुमकी देख रहा था।
देखिए हाथ की सफाई, इन टप्पेबाजों को आप पहचानते हैं क्या!@Uppolice @lkopolice #crime #lucknow pic.twitter.com/mzAkK2Kcaz— Anurag Gupta (@anuragupta06) June 28, 2022
महिला ने दाहिने हाथ से एक जोड़ी झुमकी उठाई। उसने हाथ में छुपाया। हाथ थोढ़ी के पास ले गई इसके बाद नीचे ले कपड़ों में छुपा लिया। फिर हाथ निकाला और दूसरी झुमकी देखने लगी। बाद में बोली कि पसंद नहीं है। इसके बाद दोनों बाहर निकले और बाइक से चले गए। दोनों के जाने के बाद बाक्स का वजन किया गया। एक बाक्स का वजन कम निकला। इसके बाद सीसी फुटेज देखी गई तो महिला झुमकी छुपाते दिखी। मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को दी देकर वीडियो फुटेज भी भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।