Move to Jagran APP

JEE Main Result 2022: लखनऊ के मेधावियों ने लहराया हुनर का परचम, इन छात्रों को मिले 99 परसेंटाइल से अधिक

JEE Main Result 2022 जेईई मेन के रिजल्ट में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा रहा। कई छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। इनमें ज्यादातर छात्र कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 07:53 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:53 AM (IST)
JEE Main Result 2022: लखनऊ के मेधावियों ने लहराया हुनर का परचम, इन छात्रों को मिले 99 परसेंटाइल से अधिक
JEE Main Result 2022: एनटीए ने घोषित किए जेईई मेन का रिजल्ट

JEE Main Result 2022: लखनऊ, जागरण संवाददाता। देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन में क्वालीफाई अभ्यर्थी जेईई एडवांस में सम्मिलित होंगे, जिसकी परीक्षा 28 अगस्त को प्रस्तावित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है। 11 अगस्त तक अभ्यर्थी इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

loksabha election banner

जेईई मेन में लखनऊ से कई अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जो जेईई एडवांस में बैठेंगे। एडवांस में सफल अभ्यर्थियों को आइआइटी में प्रवेश मिलेगा। शहर में जेईई मेन में सफल ज्यादातर मेधावी आइआइटी में प्रवेश लेकर कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं।

पढ़ाई में मोबाइल बहुत जरूरी नहीं: इसी साल सेंट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल से 12वीं की परीक्षा 98.2 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की, जेईई मेन की साथ में तैयारी भी करता रहा। टेस्ट पेपर की खूब प्रैक्टिस की। जो विषय कमजोर था, उस पर विशेष ध्यान दिया। परीक्षा के एक महीने पहले कांसेप्ट को याद किया। पढ़ाई में किसी भी तरह से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया है। मोबाइल पढ़ाई के लिए जरूरी नहीं है। किताब और अपने बनाए नोट्स पर्याप्त रहे। पिता गजेंद्र लोहिया इंजीनियर हैं और मां वंदना लोहिया गृहिणी हैं। आइआइटी बांबे या दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेने की इच्छा है। -उत्कर्ष लोहिया, 99.96 परसेंटाइल, आल इंडिया रैंक- 425

आइआइटी बांबे में लेना है प्रवेश: जेईई मेन में एक फेज की ही परीक्षा दी थी। 12वीं की परीक्षा सीएमएस आशियाना से की थी। अब जेईई एडवांस में अच्छे अंक लाकर आइआइटी बांबे से कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेना चाहता हूं। आगे चलकर मैं मोबाइल एप और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में काम करना चाहता हूं, जिससे देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सके। जेईई मेन की तैयारी के लिए मैंने नियमित छह से सात घंटे पढ़ाई की। पिता दुर्गेश बंसल बिजनेसमैन हैं, माता राधा बंसल गृहिणी हैं। -देवांश बंसल, 99.94 परसेंटाइल, आल इंडिया रैंक - 610

ब्रेक लेकर पढ़ाई की: जेईई मेन पहले फेज से सेकेंड फेज टफ रहा। मेरी इच्छा एडवांस के बाद आइआइटी बांबे या दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेने की है। कंप्यूटर साइंस में स्कोप है। जहां तक तैयारी की बात है मैं ब्रेक लेकर कांसेप्ट क्लीयर करते हुए पढ़ता था। मेरे पिता राकेश वर्मा एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज हैं। मां गीता वर्मा गृहिणी हैं। -आर्यन वर्मा, 99.89 परसेंटाइल, आल इंडिया रैंक- 1055 

बांबे, दिल्ली या फिर मद्रास चाहिए: सीएमएस गोमतीनगर से 12वीं उत्तीर्ण की। जेईई की तैयारी के लिए इलेक्ट्रानिक गैजेट्स से खुद को दूर रखा। हर टापिक के कांसेप्ट को समझते हुए पढ़ाई की। मेरी इच्छा आइआइटी बांबे, दिल्ली या मद्रास से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने की है। मेरे पिता संजय कुमार बीएसएनएल में सहायक महाप्रबंधक हैं, मां शिप्रा गृहिणी हैं। -सूर्यांश, 99.88 परसेंटाइल, आल इंडिया रैंक - 1182 

जेईई मेन में ये हुए सफलः जेईई मेन में नमन मिश्रा ने 99.89 परसेंटाइल, आशेष मिश्रा 99.85 परसेंटाइल, अभिज्ञान पांडेय 99.83 परसेंटाइल, अयान गुप्ता 99.83 परसेंटाइल, सारा मन 99.80 परसेंटाइल, सारांश सक्सेना 99.79 परसेंटाइल लेकर सफलता हासिल की है। इसके अलावा भी शहर से कई मेधावी जेईई मेन में सफल होकर एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं।

ढाई लाख 50 हजार छात्रों को मिलेगा मौकाः जेईई मेन में सफल होने वाले देश भर से दो लाख 50 हजार अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। इसके बाद एडवांस की मेरिट से आइआइटी की करीब 12 हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.