रायबरेली में डबल मर्डर का मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल
शनिवार रात मिल एरिया थाना क्षेत्र में ही भटपुरवा के पास पुलिस मुठभेड़ में मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की फायरिंग में मोनू सिंह के पैर में गोली लगी
रायबरेली, जेएनएन। मिल एरिया थाना क्षेत्र मैं ट्रक लूट और ड्राइवर व क्लीनर की हत्या कांड का मुख्य आरोपित मोनू सिंह निवासी दूसौती थाना महाराजगंज शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
14 अगस्त को मिल एरिया थाना क्षेत्र में संचालित बिरला सीमेंट फैक्ट्री से एक रखने 640 बोरी सीमेंट ला दी गई थी देर रात चालक व क्लीनर मैट्रिक लापता हो गए । जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा और तहकीकात शुरू की गई। तभी पता चला कि 19 अगस्त को महाराजन रेन में ट्रक चालक वेद प्रकाश का शव मिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या की गई थी।
23 अगस्त को उसी ड्रेन में क्लीनर प्रह्लाद की लाश मिली थी, उसकी भी हत्या की गई थी । आईजी लक्ष्मी सिंह इस केस की तहकीकात करने खुद रायबरेली आई थी। तब पता चला था कि इस केस में एक गिरोह का हाथ है। जिसका मुख्य सरगना मोनू सिंह निवासी दुसौती महाराजगंज है। शनिवार रात मिल एरिया थाना क्षेत्र में ही भटपुरवा के पास पुलिस मुठभेड़ में मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की फायरिंग में मोनू सिंह के पैर में गोली लगी। उधर बदमाशों की फायरिंग में सिपाही सुरेश सिंह घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कप्तान स्वप्निल ममगई ने बताया की गिरोह का मुख्य सरगना पकड़ लिया गया है। तफ्तीश अभी जारी है।