विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: थाने में प्रेमी बोला, साहब घर नहीं जाऊंगा प्रेमिका बहुत मारती है; जानिए क्या है पूरा मामला

By Vikas MishraEdited By:
Published: Mon, 19 Jul 2021 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 07:41 AM (IST)

सआदतगंज थाने में रविवार देर रात खड़ा एक युवक अपनी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर घर जाने को तैयार ...और पढ़ें

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि युवक अम्बरगंज रामनगर का रहने वाला है।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि युवक अम्बरगंज रामनगर का रहने वाला है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सआदतगंज थाने में रविवार देर रात खड़ा एक युवक अपनी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर घर जाने को तैयार नहीं था। प्रेमिका के खींचने पर वह पुलिस कर्मियों से बोलता कि साहब इसके साथ नहीं जाऊंगा यह घर भी ऐसे ही झगड़ती और मारती है। युवती का हंगामा देखकर पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो वह उनसे धक्का-मुक्की करने लगी। युवती ने दारोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ खींच ले गई। 

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि युवक अम्बरगंज रामनगर का रहने वाला है। वह करीब पांच साल से प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशन शिप में रह रही थी। पहले दिल्ली में रह रही थीं अब करीब एक साल से काकोरी की डूडा कालोनी में रह रही है। युवक के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि युवती उनके बेटे को प्रताडि़त करती है, पीटती है बंधक बनाकर रखा है। बेटा उसकी हरकतों से त्रस्त हो चुका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस युवक और युवती को थाने लेकर आयी थी। थाने आने पर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए युवक को साथ ले जाने का दबाव बना रही थी। युवक उसके साथ जाने को तैयार नहीं था। वह बार बार यही कह रहा था कि साहब यह घर भी यही ड्रामा करती है। पीटती है वह हरकतों से त्रस्त हो चुका है। युवती, पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगी। विरोध पर युवती ने दारोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। आखिर में युवक उसके पिता और युवती के बीच समझौता हो गया। युवक ही उसके साथ रहने को तैयार हो गया। युवती अपने प्रेमी को अपने साथ लेकर चली गई।