एडीजे के घर ताला तोड़ रहे चोर दबोचे गए
लखनऊ जेएनएन। रिवर बैंक कालोनी स्थित अपर जिला जज सिविल मीनाक्षी यादव के मकान का ताला तोड़ र
लखनऊ, जेएनएन। रिवर बैंक कालोनी स्थित अपर जिला जज सिविल मीनाक्षी यादव के मकान का ताला तोड़ रहे चोरों को सुरक्षा गार्डो ने दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं, सरोजनीनगर क्षेत्र में अरविंद कुमार के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर समेट ले गए।
इंस्पेक्टर वजीरगंज श्याम बाबू शुक्ल के मुताबिक रिवर बैंक कालोनी में अपर सिविल जज मीनाक्षी यादव रहती हैं। शुक्रवार को वह चिनहट स्थित ससुराल गई थीं। इस बीच एक युवक उनके मकान का ताला तोड़ रहा था। यह देख गार्डो ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चोर न्यू हैदराबाद कालोनी निवासी वरुण है। वहीं, सरोजनीनगर निवासी अरविंद कुमार सिंह अंबेडकरनगर स्थित पैतृक गांव गए थे। इस बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। शनिवार को लौटे तो मुख्य गेट समेत अंदर के कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार के खातों से निकले दो लाख 31 हजार साइबर जालसाजों ने चार लोगों के खातों से दो लाख 31 हजार रुपये पार कर दिए। विशाल खंड निवासी हितेंद्र मिश्र के खाते से 67 हजार, तेलीबाग निवासी श्वेता के खाते से 45 हजार और बंथरा निवासी अविनाश के खाते से 15 हजार और विनय खंड निवासी राजेंद्र रावत के खाते से चार बार में 64 हजार रुपये पार कर दिए।
लूट के आरोप में तीन गिरफ्तार सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने लूट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में घुसवल निवासी धनेश, अभिषेक राजपूत और अंकित रावत को पकड़ा गया है। इनके पास से बाइक, स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ है। उधर, गोमतीनगर पुलिस ने चोरी के बिना नंबर के डाले के साथ सआदतगंज निवासी अनिरुद्ध को पकड़ा है।