Move to Jagran APP

बढ़ती आबादी देश के लिए खतरा : साध्वी प्राची

तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरा है। केंद्र सरकार को इस समस्या का समाधान करने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। यह बात फायर ब्रांड हदू नेता साध्वी प्राची ने गाजियाबाद में कही।

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2015 12:07 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 12:10 AM (IST)
बढ़ती आबादी देश के लिए खतरा : साध्वी प्राची

लखनऊ। तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरा है। केंद्र सरकार को इस समस्या का समाधान करने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। यह बात फायर ब्रांड हदू नेता साध्वी प्राची ने गाजियाबाद में कही। शुक्रवार को सेक्टर-23 संजय नगर में आयोजित गणपति महोत्सव में भाग लेने पहुंचीं साध्वी प्राची ने कहा कि किसी देश से बड़ा कोई धर्म नहीं है। देश की आबादी बढ़ाने वालों को मिलने वाली सुविधाएं रोक देनी चाहिए। आबादी कम करने के लिए कठोर कानून के दायरे में सभी समुदाय को लाया जाना चाहिए। तभी देश की समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में कोई अल्पसंख्यक नहीं है। आर्थिक सर्वे आने के बाद सरकार को विशेष समुदाय को मिलने वाली सभी सुविधाओं को रोक देना चाहिए।

loksabha election banner

साध्वी प्राची ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई हैं। प्रदेश में जंगल राज हो गया है। गौ मां की रक्षा करने वाले लोगों की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बरेली के फरीदपुर में गो-तस्करों द्वारा इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा की हत्या का सीबीआइ जांच की मांग केंद्र सरकार से कर रही हंै। जांच के बाद ही प्रदेश सरकार का चेहरा सामने आ जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.