पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा मैदानी इलाकों में बढ़ा रही ठंड
लुढ़क रहा न्यूनतम पारा, रात में बढ़ रही ठंड। प्रदूषण का प्रकोप भी बरकरार, शुद्ध हवा भी मुश्किल।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:49 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:49 AM (IST)
लखनऊ, (जेएनएन)। पहाड़ों से आ रही हवा ठंड बढ़ा रही है। ऐसे में साफ आसमान जहां दिन में राहत बन रहा है, वहीं शाम होते ही पारा लुढ़कने लगता है। ऐसे में राजधानी में न्यूतनम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दरअसल, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की मौजूदगी राज्य में बरकरार है। पहाड़ों की ओर से आने वाली ये हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। दिन में सूरज निकलने से कुछ राहत मिल रही है। मगर तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान में जहां सामान्य से एक डिग्री कम 28.7 सेल्यिस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम दो डिग्री कम 12.7 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदूषण की आफत बरकरार
राजधानी में प्रदूषण की आफत भी बरकरार है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 405 दर्ज किया गया। वहीं बागपत का एक्यूआइ 440, गाजियाबाद का 440, ग्रेटर नोएडा का 436, नोएडा का 445, बुलंदशहर का 434 व लखनऊ का एक्यूआइ 360 दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें