Move to Jagran APP

यूपी में कोरोना के दस नए संक्रमित मिले, विदेश से आने वालों की सख्त निगरानी के निर्देश

उप्र में बीते 24 घंटे में 1.76 लाख लोगों की जांच में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं तीन मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब सक्रिय केस 139 हो गए हैैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 106 रोगी होम आइसोलेशन व 33 रोगी कोविड अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 09:58 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 09:58 PM (IST)
यूपी में कोरोना के दस नए संक्रमित मिले, विदेश से आने वालों की सख्त निगरानी के निर्देश
यूपी में अब तक 17.10 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख ठीक हो चुके हैं।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उप्र में बीते 24 घंटे में 1.76 लाख लोगों की जांच में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं तीन मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब सक्रिय केस 139 हो गए हैैं। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 106 रोगी होम आइसोलेशन व 33 रोगी कोविड अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

prime article banner

बता दें कि अब तक प्रदेश में कुल 17.10 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाए किए जा रहे हैं। निगरानी कमेटियों की मदद से विदेश से आने वाले लोगों की सख्त निगरानी की जा रही है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें सात दिनों तक क्वारंटाइन रखा जा रहा है। ताकि संक्रमण न फैले।

दुबई के यात्री की रिपोर्ट आई निगेटिव: यूके से दुबई होते हुए फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे कोरोना संक्रमित यात्री और उनके संपर्क में आए सभी यात्रियों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि सभी यात्रियों को अभी आइसोलेशन में ही रहने के निर्देश दिए गये हैं। कोई भी लक्षण आने पर जांच कराए जाने को कहा गया है। लोकबंधु में भर्ती यात्री की रिपोर्ट निगेटिव आने बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे गोमतीनगर निवासी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पुष्ट होने पर उन्हें लोकबंधु में भर्ती कराया गया। उनके साथ उड़ान में सवार सभी 156 यात्रियों की एंटीजन जांच की गई है। संक्रमित के संपर्क में रहे 20 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, रोगी का दोबारा आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। रोगी की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रहेगा। 

शादी में शामिल होने आई थी महिलाः कनाडा से आई कोरोना संक्रमित महिला शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर आई थीं। इस दौरान उन्होंने शादी समारोह में भाग भी लिया। वापस जाने के लिए महिला ने निराला नगर स्थित निजी लैब से जांच कराई जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। महिला होम आइसोलेशन में है। उनके संपर्क में आए 41 लोगों की जांच के लिए नमूना भेजा गया है।

प्रदेश में कब कितने सक्रिय केस 

  • तारीख             सक्रिय केस
  • आठ दिसंबर      139
  • सात दिसंबर       132
  • छह दिसंबर        137
  • पांच दिसंबर        139
  • चार दिसंबर         116
  • तीन दिसंबर          93                                                                                                                                                                                                                                                          

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.