Move to Jagran APP

Ayodya case: असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए अयोध्या में बनाई जा रही अस्थाई जेलें Ayodhya News

अयोध्या में स्पोर्ट्र्स स्टेडियम सहित 12 स्थान अस्थाई जेलों के लिए चिह्नित बढ़ाई जा सकती है संख्या।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 07:17 AM (IST)
Ayodya case: असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए अयोध्या में बनाई जा रही अस्थाई जेलें Ayodhya News
Ayodya case: असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए अयोध्या में बनाई जा रही अस्थाई जेलें Ayodhya News

अयोध्या [रविप्रकाश श्रीवास्तव]। असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए अस्थाई जेलें बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस ने इसके लिए अब तक 12 स्थान चिह्नित किए हैं। इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। 

loksabha election banner

अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्र्स स्टेडियम को भी अस्थाई जेल बनाया जाना प्रस्तावित है। स्टेडियम की क्षमता दस हजार से अधिक लोगों को समाहित करने की है। यह सबसे बड़ी अस्थाई जेल होगी, जिसकी सुरक्षा के लिए अभी से ही पुलिसकर्मी निगरानी में लगा दिए गए हैं। मंडल कारागार की क्षमता कम होने की वजह से अस्थाई जेलें बनवाई जा रही हैं। अस्थाई जेलों को सुप्रीम फैसले के सिक्योरिटी प्लान में शामिल किया गया है।

सिक्योरिटी प्लान में उत्तेजक भीड़ को नियंत्रित करने पर खास ध्यान दिया गया है। आशंका है कि फैसला आने के बाद बड़ी संख्या में उत्साहित भीड़ रामनगरी की ओर बढ़ सकती है। उन्हें अयोध्या से दूर रखने के सख्त प्रबंध किए जा रहे हैं। अस्थाई जेलों का निर्माण इसी कड़ी का हिस्सा है। स्पोट््र्स स्टेडियम सहित बड़े स्कूल, कॉलेज व गोदाम भी चिह्नित किए जा रहे हैं। पूराकलंदर, इनायतनगर, बीकापुर क्षेत्रों में अस्थाई जेलों को चिह्नित किया जा चुका है। सिक्योरिटी प्लान का अहम हिस्सा होने के कारण पुलिस और प्रशासन स्थानों का नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है। एसएसपी आशीष तिवारी का कहना है कि सिक्योरिटी प्लान को सार्वजनिक नहीं किया सकता है। अस्थाई जेल उसी प्लान का हिस्सा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.