Move to Jagran APP

रामनगरी में महिलाओं के लिए बनेगा अस्थाई पिंक रैन बसेरा, सुविधाओं से होगा लैस Ayodhya News

अयोध्‍या में महिलाओं के लिए बनेगा पिंक रैन बसेरा। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को दिया निर्देश।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:26 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 07:26 AM (IST)
रामनगरी में महिलाओं के लिए बनेगा अस्थाई पिंक रैन बसेरा, सुविधाओं से होगा लैस Ayodhya News
रामनगरी में महिलाओं के लिए बनेगा अस्थाई पिंक रैन बसेरा, सुविधाओं से होगा लैस Ayodhya News

अयोध्या, जेएनएन। ठंड के मौसम को देखते हुए इस बार रामनगरी में महिलाओं के लिए अगल से रैन बसेरा बनाया जाएगा। ङ्क्षपक रंग का यह रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के पास बनाया जाना प्रस्तावित है। रविवार को रैन बसेरों का जायजा लेने निकले नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल ने अस्थाई ङ्क्षपक रैन बसेरा निर्माण कराने का आदेश दिया है। 

loksabha election banner

नगर आयुक्त ने बताया कि इस रैन बसेरे में बिजली, पानी व शौचालय के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के पूरे इंतजाम होंगे। ठंड को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में इस बार 13 अस्थाई रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थाई रैन बसेरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। दो दिन बाद रैन बसेरों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। 

रविवार को नगर आयुक्त डॉ. नीरज ने जुड़वा शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद ङ्क्षसह व मुख्य अभियंता जितेंद्र एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों भी शामिल रहे। 

रामनगरी के रामकथा पार्क में बना रैन बसेरा संचालित पाया गया। यहां पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने सिविल लाइंस में डूडा कार्यालय के बगल में बने रैन बसेरे के संबंध में मुख्य अभियंता को दो दिनों के भीतर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर संचालित करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने इसके अतिरिक्त अन्य सभी अस्थाई रैन बसेरों को मानक के अनुरूप संचालित करने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.