Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- कोरोना काल में हम जनहित के कार्यों में और विपक्ष बयानबाजी में रहा व्यस्त

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी और योगी सरकार के जनहित के कार्यों को गिनाते हुए विपक्ष को भी घेरा। कहा कि कोरोना काल के बावजूद हमारे पास उपलब्धियां हैं। इस दौरान विपक्ष की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक रही है। विपक्ष के नेता सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 05:03 PM (IST)
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- कोरोना काल में हम जनहित के कार्यों में और विपक्ष बयानबाजी में रहा व्यस्त
यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में स्वतंत्र देव सिंह ने अध्यक्षीय भाषण दिया।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नरेंद्र योगी के साथ जन-जन का आशीर्वाद बरकरार है। उन्होंने मोदी और योगी सरकार जनहित के कार्यों को गिनाते हुए विपक्ष को भी घेरा। कहा कि कोरोना काल के बावजूद हमारे पास उपलब्धियां हैं। इस दौरान विपक्ष की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक रही है। विपक्ष के नेता सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहे।

loksabha election banner

प्रदेश कार्यसमिति में अध्यक्षीय भाषण में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम लोग लगभग साढ़े तीन महीने पहले जब मिले थे, तब हमारे सामने पंचायत चुनाव की चुनौती थी। अब हम जब दोबारा मिल रहे हैं तो उस चुनौती को जीतकर 67 जिला पंचायत अध्यक्ष और 650 से ज्यादा ब्लाक प्रमुखों की विजय के साथ हम गांव-गांव विकास की नई धारा बहाने को तैयार हैं। इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नरेंद्र योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नीति, नीयत और निर्णयों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह धरती भारतीय संस्कृति के विकास और सृजन की भूमि रही है। जन-जन के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भूमि है, श्री कृष्ण की भूमि है तथा यहां पर शिव की काशी भी है। देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री देने वाले इस प्रदेश से भाजपा के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ से संसद पहुंच प्रधानमंत्री बन देश का गौरव बढ़ाया। आज पीएम मोदी भी देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी से उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते अमित शाह ने हम सबका मार्गदर्शन किया और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिस प्रकार से हम सभी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोते हुए अपनी कुशल संगठनात्मक नीतियों के माध्यम से भाजपा को गांव-गांव और भी अधिक सशक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया संकल्प और राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों पर पूरी तरह अमल का ही सुखद परिणाम रहा कि कोरोना काल में भाजपा राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक डिजिटल हुई। जिसके कारण कोरोना काल में करोड़ों कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय संभव हो सका है। जब विपक्ष बयानबाजी में व्यस्त था तब हम लोगों से संपर्क व संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर 28 से 30 मई तक सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने रक्तादान शिविरों का आयोजन कर 174 ब्लड डोनेशन कैम्पों के माध्यम से 7 हजार 253 यूनिट रक्तदान कर सरोकारी राजनीति को विस्तार दिया। इसी कड़ी में 30 मई को 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत 21 हजार 950 ग्राम पंचायतों तथा वार्ड में कार्यक्रम हुए। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने 10 लाख 23 हजार 263 जरूरतमंदों को राहत सामग्री जैसे-दवा किट, सैनेटाइजर, मास्क, काढ़ा, साबुन, राशन किट, थर्मल स्कैनर आदि वितरित किए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 जून से 15 जुलाई तक चले जागरूकता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों को पोस्ट कोविड समस्या के समाधान में सहायता दी। वैक्शीनेशन व वृक्षारोपण कार्यक्रमों को चलाते हुए गांवों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया। ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर उसके कष्ट को बांटने का जो काम कार्यकर्ताओ ने किया है उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओ का अभिनंदन करता हूं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विशेषता गरीबों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा कर प. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के स्वप्न को साकार कर रही है। जहां गरीब बैंक के दरवाजे में प्रवेश नहीं कर पाता था आज उसका अपना बैंक खाता है। जो गरीब महिलाएं धुंए से परेशान रहती थी आज उनके पास उज्ज्वल्ला योजना का गैस कनेक्शन है। नारी के सम्मान की रक्षा के लिए आज गांव-गांव में शौचालय तैयार हुए है। गरीबों के पास अपनी अपनी छत है। आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा है। ऐसे ही अनेक काम पीएम मोदी ने देश के गरीब के कल्याण के लिए किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन' के संकल्प के साथ विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तीव्र गति वाला टीकाकरण हमारे देश व प्रदेश में चल रहा है। उन्होंने कहा एक समय था जब उद्योगपति उत्तर-प्रदेश में लूट खसोट, भ्रष्टाचार माफियाराज और गुंडागर्दी के कारण कोई व्यापारी आने से डरते थे। लेकिन आज योगी सरकार ने माहौल बदल दिया है, आज राज्य में कानून का राज है, लोग भय और आतंक से मुक्त है। तभी तो उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश पहली पसंद बना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही मैदान में उतर कर अस्पतालों से लेकर गांवों तक का दौरा कर कोरोना पीड़ितों के इलाज की व्यवस्थाओं की निगरानी की। एक वाक्य में कहें तो योगी सरकार ने जान और जहान दोनों की पूरी संवेदना के साथ चिंता की। कोरोना काल के बावजूद हमारे पास उपलब्धियां हैं। सेवा का संकल्प है। सरोकारों पर समर्पण है। राष्ट्रवाद पर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विपक्ष की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक रही है। विपक्ष के नेता सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहे। आप सभी विपक्ष की पूरी करतूत जनता को बताएं। साथ ही तन मन से उत्तर प्रदेश की एक-एक जन की चिंता करते हुए प्रदेश को पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लिए जुटें और आगे 2022 की चुनावी सफलता सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में बोले जेपी नड्डा- छोटे दिल वाले नहीं संभाल सकते इतना बड़ा उत्तर प्रदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.