Move to Jagran APP

सोनभद्र की घटना सपा, बसपा और कांग्रेस की देन: स्वतंत्र देव सिंह Lucknow News

सोनभद्र की घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष का विपक्ष पर हमला जारी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 07:39 AM (IST)
सोनभद्र की घटना सपा, बसपा और कांग्रेस की देन: स्वतंत्र देव सिंह Lucknow News
सोनभद्र की घटना सपा, बसपा और कांग्रेस की देन: स्वतंत्र देव सिंह Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। सोनभद्र की घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की घटना को अंजाम देने वाला प्रधान समाजवादी पार्टी का सदस्य है तो उसका भाई बसपा से जुड़ा है। मुख्यमंत्री के साथ सोनभद्र से लौटकर आए स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ में शाम को राजा राम मोहन राय वार्ड के बूथ संख्या 293 में सदस्यता अभियान में शामिल हुए थे। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, जो भी घटना के लिए जिम्मेदार होगा। मुख्यमंत्री के साथ सोनभद्र से लौटकर आए स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ में शाम को राजा राम मोहन राय वार्ड के बूथ संख्या 293 में सदस्यता अभियान में शामिल हुए थे। प्रदेश को पंद्रह साल में सपा और बसपा सरकारों ने लूटने का ही काम किया है। 

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर की उनके जाने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सोनभद्र पहुंचे, के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र की घटना कांग्रेस की ही देन है। आज कांग्रेस अपना दामन बचाने के लिए बेतुके बयान दे रही है, जबकि योगी सरकार ने आदिवासियों को विकास की धारा से जोडऩे का काम किया है। सभी को आवास देने के साथ ही आवासीय स्कूल की भी सुविधा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.