किसान अब दलालों और बिचौलियों को नहीं बेचेंगे अपनी फसल : सूर्य प्रताप शाही
सुलतानपुर निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व सांसद मेनका गांधी। मेनका गांधी ने कहा कि नींबू और मेहंदी उत्पादन का हब बनेगा सुलतानपुर। कृषि मंत्री ने किसानों से तकनीकी खेती पर बल दिया।
सुलतानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र की बरासिन बाजार स्थित र्निमाणाधीन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व सांसद मेनका गांधी ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने कहा कि कहा की केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए बचन बध्य है। उन्होंने किसानों से तकनीकी खेती पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि उन्नतशील बांस, मेहंदी, केला, नीबू की खेती सहित मौसमी हरी सब्जी की खेती कर आय बढ़ा सकते है। कृषि मंत्री ने कहा कि अब किसानों को दलालों व बिचौलियो को उपज नहीं बेचनी होगी। इसी कारण विपक्ष गुमराह कर रहा है। अब किसानों के उपज का उचित मूल्य मिलेगा तो किसान खुशहाल होगा। आय बढ़ेगा तो किसान आत्महत्या नहीं करेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन जल्द ही किसानों का हब बनेगा।
सांसद मेनका गांधी ने कैबिनेट मंत्री से कहा की इस क्षेत्र के लोग मौसमी सब्जी व केले की खेती भारी मात्रा में करते है। किसानों की तैयार उपज को रखने के लिए एक भी कोल्ड स्टोर नहीं है। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज की मांग की। इसके साथ मेहंदी व नीबू की खेती के लिए एक प्रोजेक्ट मांगा। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र में उनके कहने पर 50 हजार मेहंदी के पौधे तैयार किया है। अब इसे पांच लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इस मौके पर काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, विधायक देवमणि द्विवेदी, इसौली विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश बजरंगी , जिला उपाध्यक्ष संजय सिह त्रिलोकचन्दी , मंडल अध्यक्ष पीपर गांव प्रदीप पांडेय , मुकेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।