Move to Jagran APP

ओम प्रकाश राजभर ने पांच दलों के साथ बनाया भागीदारी संकल्प मोर्चा, पहली रैली बलिया में 14 को

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने किया एलान। उन्होंने वर्तमान सरकार को गरीब विरोधी बताया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 07:53 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 07:53 AM (IST)
ओम प्रकाश राजभर ने पांच दलों के साथ बनाया भागीदारी संकल्प मोर्चा, पहली रैली बलिया में 14 को
ओम प्रकाश राजभर ने पांच दलों के साथ बनाया भागीदारी संकल्प मोर्चा, पहली रैली बलिया में 14 को

लखनऊ, (जेेेेेएनएन)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया है। इसमें पांच छोटे दलों को शामिल किया गया है। इस मोर्चे की पहली रैली 14 दिसंबर को बलिया के सुखपुरा में होगी। इसके बाद सभी 75 जिलों में रैलियां होंगी। 

loksabha election banner

मोर्चे में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल, राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति और जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान शामिल हैं। भागीदारी संकल्प मोर्चा के गठन के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वर्तमान सरकार को गरीब विरोधी बताया और कहा कि सरकार पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी विरोधी है। 

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से पार्टियों ने गरीबी समाप्त करने के नाम पर सिर्फ गरीबों का वोट लिया है। वंचित समाज के लोगों को धर्म के नाम पर बरगलाया जा रहा है। गरीबों के लिए अस्पताल बने, उसमें मुफ्त इलाज हो, इसकी कोई बात नहीं करता है। आज बात हो रही है पांच लाख दिये जलाने की, 120 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी। इससे वंचित समाज का कोई भला होने वाला नहीं है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.