Move to Jagran APP

दावेदारों की भीड़ से घोषित नहीं हो पा रही भाजयुमो की प्रदेश की टीम

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसके बाद से किसी की कमेटी घोषित नहीं हो सकी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 01:58 PM (IST)
दावेदारों की भीड़ से घोषित नहीं हो पा रही भाजयुमो की प्रदेश की टीम
दावेदारों की भीड़ से घोषित नहीं हो पा रही भाजयुमो की प्रदेश की टीम

लखनऊ (जेएनएन)। लोकसभा 2019 की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी अभी प्रदेश में युवा मोर्चा की टीम को लेकर गंभीर नहीं है। सूबे के भाजपा के फ्रंटल संगठनों की प्रदेश समितियों की घोषणा शुरू हो गई है, लेकिन भाजयुमो की टीम अभी भी लटकी है।

loksabha election banner

देश के साथ ही प्रदेश के किसी भी राजनैतिक संगठन में युवा मोर्चा को सबसे ऊर्जावान माना जाता है, लेकिन करीब दो वर्ष से इसके प्रदेश पदाधिकारियों का चयन नहीं हो पा रहा है। भाजयुमो में पद के दावेदारों की भीड़ बढऩे से टीम घोषित करने में देरी हो रही है। फिलहाल भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक प्रदेश में अकेले ही मोर्चा पर डटे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसके बाद से किसी की कमेटी घोषित नहीं हो सकी। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से अध्यक्ष घोषित किये गये। महिला मोर्चा और भाजयुमो में बदलाव हुआ और बाकी मोर्चों के अध्यक्ष पहले वाले ही बने रहे।

उम्मीद थी कि भाजयुमो की टीम सबसे पहले घोषित होगी, लेकिन अन्य मोर्चों की प्रदेश स्तरीय टीम घोषित होने के बावजूद इसकी टीम नहीं बनी। कितनी बड़ी विसंगति है कि सुब्रत पाठक बिना टीम बनाये एक वर्ष से ज्यादा समय तक भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे और सुभाष यदुवंश को प्रदेश अध्यक्ष बने चार माह से ज्यादा बीत चुके हैं।

सुभाष यदुवंश की अब तक टीम घोषित न होने से सवाल उठना स्वाभाविक है। इस सिलसिले में जब भाजपा के प्रदेश महामंत्री और युवा मोर्चा के प्रभारी अशोक कटारिया से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि भाजयुमो पदाधिकारियों की घोषणा दस जुलाई तक हो जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.