कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने रेत में उकेरी श्रीराम-सीता की आकृति Barabanki News
बहराइच के निजी कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने रेत से बनाई आकृतियां। विधायक ने किया सम्मानित।
बाराबंकी, जेएनएन। शारदा नहर में रविवार की सुबह छात्राओं द्वारा रेत पर बनाई गई आकृतियां देखने वाले लोगों का तांता लग गया। भगवान शिव की आराधना कर रहे श्रीराम, लक्ष्मण की रेत में उकेरी गई मूर्तियों का विधायक साकेंद्र वर्मा ने अवलोकन करने के साथ ही पुष्पार्चंन किया। विधायक ने आकृति बनाने वाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
साईं ग्रुप ऑफ कॉलेजे के छात्र-छात्राओं ने बेलहरा मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास सूखी पड़ी नहर में रेत पर आकृति बनाई थी। चार दिनों से सूखी नहर में भगवान शिव की आराधना करते भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ उनकी वानर सेना की रेत पर मूर्ति कला उकेरी गई थी। रविवार को रेत में बनी मूर्तियों का अवलोकन करने पहुंचे विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने छात्राओं की सराहना की। विद्यालय ने रेत पर भगवान की मूर्ति कला प्रदर्शित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय की छात्राओं ने इस मौके पर भगवान श्रीराम की स्तुति करने के साथ लव-कुश कांड का बखान किया। इस मौके पर प्रबंधक विपिन राठौर, ङ्क्षसचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके जैन, अधिशाषी अभियंता ङ्क्षसचाई आरके वर्मा, कोतवाल पीके झा, गिरिधर गोपाल गुप्ता, रंगनाथ त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।