Move to Jagran APP

गोरखपुर विवि में फूंका गया कन्हैया कुमार का पुतला, गिरफ्तारी की मांग

भारतीय सेना के जवानों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का गोरखपुर में पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने के साथ गोरखपुर में छात्रों ने कन्हैया कुमार को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2016 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2016 03:04 PM (IST)
गोरखपुर विवि में फूंका गया कन्हैया कुमार का पुतला, गिरफ्तारी की मांग

लखनऊ। भारतीय सेना के जवानों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का गोरखपुर में पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने के साथ गोरखपुर में छात्रों ने कन्हैया कुमार को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

loksabha election banner

गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज छात्र जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ जमकर मुखर थे। यह सभी छात्र कन्हैया कुमार के देश के सैनिकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने से काफी खफा था। इस छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का पुतला फूंका। छात्रों ने सेना के जवानों पर कश्मीर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाने पर कन्हैया कुमार को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

कन्हैया ने की सैनिकों को बदनाम करने की साजिश

जेएनयू मामले पर भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा कि कन्हैया ने देश सेवा करने वाले सैनिकों को बदनाम करने की साजिश रची है। वह खुद छात्रा के शोषण में फंसे हैं और जेल भी गए हैं। बरेली में कल साध्वी प्राची ने कहा कि कन्हैया कुमार, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ हार्दिक पटेल का गैंग चल रहा है जो पीएम नरेंद्र मोदी व देश की छवि को दागदार कर रहा है। सीतापुर से हरिद्वार जा रही साध्वी प्राची ने बरेली में कहा कि तसलीमा नसरीन ने अपनी पुस्तक में जिक्र किया है कि वामपंथियों से ज्यादा महिला शोषण कोई और कर ही नहीं सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.