विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में मोटरसाइकिल सवारों को दौड़ाकर कुत्तों ने काटा, गिरकर हुए घायल 

Published: Wed, 01 Apr 2026 08:33 PM (IST)

मलिहाबाद के रहीमाबाद में आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी है। रहीमाबाद से कटौली लौट रहे बाइक सवार इब्राहिम और अयाज को भतोइया गांव के पास कुत्तों ने दौड़ा लिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रहीमाबाद में आदमखोर कुत्तों का आतंक, घटनाएँ बढ़ीं।

  2. बाइक सवारों को दौड़ाया, गिरकर हुए घायल और चोटें आईं।

  3. एक बाइक सवार को कुत्ते ने काटा, अस्पताल में उपचार।

जागरण संवाददाता, मलिहाबाद (लखनऊ)। आदमखोर कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है रहीमाबाद से कटौली घर वापस जाते समय बाइक सवारों को कुत्तों ने दौड़ा लिया घटना में बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। वही एक बाइक सवार को कुत्ते ने काट लिया जिसने अस्पताल में उपचार करवाया।

देर शाम ईब्राहिम और अयाज निवासी कटोली रहीमाबाद सामान खरीदने आए थे रहीमाबाद से घर वापस जाते समय जिस समय वह भतोईया गांव के पास पहुंचे इस समय सड़क पर घूम रहे कुछ कुत्ते मोटरसाइकिल सवारों को दौड़ा लिए हड़बड़ाहट में बाइक सवार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए और जिन्हें चोट आई।

हादसे के समय कुत्ते भी उन पर झपटे एक बाइक सवार इतना भयभीत हो गए कि वह समझ नहीं पाए कि उसे गिरने से चोट आई या कुत्ते ने नोचा जिसने एक निजी अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराया। फिलहाल रहीमाबाद क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बराबर छाया हुआ है जिससे आए दिन कोई ना कोई घटना घटित होती रहती हैं प्रशासन ने अब तक कोई इंतजाम नही किये है।