Move to Jagran APP

Ayodhya: झांकियों संग दीपोत्सव का मनोहारी आगाज, यहां देखें श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक की झलक

Ayodhya साकेत महाविद्यालय से झांकियां निकलने के साथ चौथे दीपोत्सव का मनोहारी आगाज हुआ। रथ की शक्ल में ऐसी 11 झांकियों के बीच देश के विभिन्न प्रांतों से आए चुनिंदा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भी समा बांध रहे थे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 01:05 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 01:05 PM (IST)
Ayodhya: झांकियों संग दीपोत्सव का मनोहारी आगाज, यहां देखें श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक की झलक
Ayodhya : साकेत महाविद्यालय से झांकियां निकलने के साथ चौथे दीपोत्सव का मनोहारी आगाज हुआ।

अयोध्या, जेएनएन। Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को निकली भव्य झांकियां दिव्य दीपोत्सव को यादगार बना रही हैं। साकेत महाविद्यालय से झांकियां निकलने के साथ चौथे दीपोत्सव का मनोहारी आगाज हुआ। रामकथा पर केंद्रित झांकियां श्रीराम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक की कहानी बयां कर रही थी। रथ की शक्ल में ऐसी 11 झांकियों के बीच देश के विभिन्न प्रांतों से आए चुनिंदा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भी समा बांध रहे थे। 

loksabha election banner

 

यह झांकी शोभा यात्रा की शक्ल में करीब तीन किलोमीटर का सफर तय कर राम कथा पार्क पहुंचेंगी। लोक नृत्य की 20 टीमें झांकियों के साथ नृत्य कर रही है। दीपोत्सव में आज राम की नगरी राममय हुई है।

पिछले साल की तरह इस वर्ष भी साकेत महाविद्यालय से 11 दिव्य-भव्य रथ पर राम राज्याभिषेक यात्रा निकाली गई, जो कि विभिन्न मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विदेशी मेहमान राम राज्याभिषेक यात्रा का स्वागत करेंगे। 

जिला सूचना अधिकारी मुरलीधर सिंह ने बताया कि 11 रथों पर राम की गाथा पर आधारित 11 प्रसंगों का अंकन किया जा रहा है। बताया कि नारद मोह, रामजन्म से लेकर, राम वनगमन, केवट प्रसंग, रामविवाह प्रस्ताव, धनुषयज्ञ, अशोक वाटिका, ताड़का वध, सीता हरण, लक्ष्मण शक्ति, राम-रावण युद्ध सहित राम राज्याभिषेक की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी।

इसके अतिरिक्त शासन द्वारा थ्री डी झांकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है जिसके जरिए सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही राम कथा के प्रसंगों की भी थ्री डी प्रस्तुति भक्तों को मंत्रमुग्ध करेगी।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि जिस तरह से भगवान राम अयोध्या आए थे उसी तरह से यहां पर आने वाले मेहमानों का भव्य स्वागत होगा। इसी कारण सभी का भव्य स्वागत करने के लिए अयोध्या में साफ-सफाई की गई है। शोभा यात्रा मार्ग को भी साफ किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.