Move to Jagran APP

भारतीय संस्कृति में रहें वर्ना देश छोड़ दें : साध्वी प्राची

विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा कुछ लोगों को बोलने का सलीका और अपनी संस्कृति का ज्ञान नहीं है। भारत में रहकर भारतीय संस्कृति में रहना होगा नहीं तो देश छोड़ दें।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2015 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 11:52 AM (IST)
भारतीय संस्कृति में रहें वर्ना देश छोड़ दें : साध्वी प्राची

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा कुछ लोगों को बोलने का सलीका और अपनी संस्कृति का ज्ञान नहीं है। भारत में रहकर भारतीय संस्कृति में रहना होगा नहीं तो देश छोड़ दें। कहा 6 दिसम्बर को गौरव दिवस मनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया जाएगा। वह मुरादाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कुछ नेता हिन्दुस्तान की छवि खराब करने की साजिश में लगे हैं जो देश का विभाजन करने की साजिश है। उनकी इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। आज हिन्दुस्तान में इस्लाम धर्म को आजम खां डर बताते हैं। वह उस समय कहां चले गए जब मजहब के नाम पर दो भाइयों को मार डाला गया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में राहुल को राहुल गांधी के नाम से न पुकारा जाए। इनकी गांधी जी से तुलना तो कभी नहीं कर सकते। ये गांधी जी का नाम बदनाम करते हैं। कहा कि अशोक सहल को श्रद्धांजलि के रूप में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.