Move to Jagran APP

योगी आदित्यनाथ से संभल नहीं रहा यूपी, अब कांग्रेस सड़क पर उतरेगीः राजबब्बर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने शुक्रवार को प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा। लखनऊ वारदातों की राजधानी बन गई है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:33 AM (IST)
योगी आदित्यनाथ से संभल नहीं रहा यूपी, अब कांग्रेस सड़क पर उतरेगीः राजबब्बर
योगी आदित्यनाथ से संभल नहीं रहा यूपी, अब कांग्रेस सड़क पर उतरेगीः राजबब्बर

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने शुक्रवार को प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पत्र के बाद भी प्रदेश के हालात न सुधरे तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी। हाल की घटनाएं कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री की लाचारी सतह पर ला दी है। 

loksabha election banner

राज्यपाल की चुप्पी चिंता का विषय

राजबब्बर ने कहा कि मैं लगातार यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि राज्यपाल को आखिरकार किसने शिथिल कर रखा है? विपक्ष के लिए यह चिंता की बात है कि राज्यपाल की आखिर कैसी मजबूरी है कि वो चुप हैं। राजभवन जीवंत और संवेदनशील संस्थान है। इसकी सक्रियता यूपी की जनता ने हमेशा महसूस की है। 

उन्होंने कहा कि  कुर्सी बचाने के लिए दिन-रात भाजपा के चुनावी सरोकारों में जुटे योगी से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है। राजबब्बर ने शुक्रवार को खराब कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को पत्र लिखकर सुधार के लिए सरकार को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

राजधानी में खुलेआम अपराध

राजबब्बर ने कहा  कि राजधानी में दिनदहाड़े अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। पुलिस बाद में लकीर पीटती रहती है। राजबब्बर ने कहा कि लखनऊ, राजधानी ही नहीं बल्कि गृहमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है। दूसरे जिलों में भी अपराध चरम पर है। प्रदेश की जनता कुशासन और भययुक्त समाज में जीने को मजबूर है। जिस तरह पुलिस, सरकार के सामने बगावत पर उतर आई है, उससे साबित होता है कि उस पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। 

कांग्रेस सेवादल में फेरबदल

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने सेवादल में फेरबदल करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मीडिया प्रभारी राजेश सिंह काली ने बताया कि हसीना खातून को मध्य, पूनम मिश्रा को पूर्वी, विजय लक्ष्मी सिंह को पश्चिमी और शोभा सिंह कटियार को बुंदेलखंड जोन का महिला संगठक नियुक्त किया गया है। साथ ही यंग बिग्रेड का गठन किया गया है। इसमें हिमांशु धर द्विवेदी को पूर्वी, संगीत तिवारी को बुंदेलखंड, कनिष्का रफेल को पश्चिमी जोन का संगठक बनाया गया है। विजय सिंह कुशवाहा को मुख्य प्रशिक्षक का दायित्व सौंपा गया है। जिला स्तर पर भी बदलाव किया गया है। इसके तहत आरके शर्मा को हाथरस, संजीव दीक्षित को सीतापुर, वीरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को आजमगढ़, मोहम्मद महताब आलम को चन्दौली, मुकेश कौशिक को हापुड़ और जयशंकर पाराशर को हाथरस का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। मंजू मिश्रा एवं राकेश मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.