Move to Jagran APP

भाजपा के दस सांसद कांग्रेस में आने को बेचैन : राजबब्बर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने भाजपा के पराभव की ओर बढऩे का दावा करते हुए कहा कि दस भाजपा सांसद कांग्रेस में शामिल होने के लिए बेचैन हैं और संपर्क में हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 09:39 PM (IST)
भाजपा के दस सांसद कांग्रेस में आने को बेचैन : राजबब्बर
भाजपा के दस सांसद कांग्रेस में आने को बेचैन : राजबब्बर

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने भाजपा के पराभव की ओर बढऩे का दावा करते हुए कहा कि करीब दस भाजपाई सांसद कांग्रेस में शामिल होने के लिए बेचैन हैं और लगातार संपर्क में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद राजबब्बर प्रदेश और केंद्र सरकारों पर बरसे। आगामी लोकसभा चुनाव में बड़े उलटफेर का दावा किया, लेकिन गठबंधन के सवाल पर मौन साधे रखा। मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में हवन-पूजन करने व मिष्ठान वितरण के बाद राजबब्बर ने चुनावी गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के रवैये पर टिप्पणी से इन्कार करते हुए कहा कि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

loksabha election banner


मानसरोवर के जल से शुद्ध की गई यज्ञवेदी

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवादल ने हवन आयोजित किया। मीडिया प्रभारी राजेश काली ने बताया कि यज्ञ की वेदी मानसरोवर के पवित्र जल से शुद्ध की गई। राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की गई। हवन के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भंडारा भी आयोजित किया गया। वहीं, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटा। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर झलकारीबाई अस्पताल में व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) मुख्यालय प्रांगण में राजबब्बर द्वारा पौधारोपण किया गया। 

गुजरात व कर्नाटक ने दिशा बदली

राजबब्बर ने कहा कि गुजरात व कर्नाटक के चुनाव के बाद जिस तरह का वातावरण बना है उससे देश की राजनीतिक दिशा बदलती दिखने लगी है। राहुल गांधी ने जिस तरह कर्नाटक में एकजुटता का प्रयास किया, उससे जनता में भरोसा बढ़ा है। इसका परिणाम है कि भाजपा-आरएसएस को समर्थन-सहयोग जैसे कार्यक्रम आरंभ करने पड़ रहे हैं। पूरे देश में भाजपा विरोधी माहौल तेजी से बन रहा है। किसान नाराज है, युवाओं को छला गया है। बड़े बड़े दावे करने वाले बैकफुट पर आए गए हैं। उनका गुजरात मॉडल फेल हो चुका है और भाजपा में भगदड़ जैसे हालात नजर आने लगे हैं। गठबंधन न हो पाने पर अकेले चुनाव लडऩे के प्रश्न पर राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस तैयारी में जुटी है लेकिन भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को उचित फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस में निष्क्रियता के बारे में उन्होंने कहा कि ब्लाक सम्मेलनों की कामयाबी देखकर ऐसा नहीं लगता है।

राहुल लाओ-किसान बचाओ साइकिल यात्रा

राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजबब्बर ने राहुल लाओ-किसान बचाओ लखनऊ से दिल्ली (550 किमी लंबी) साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। राहुल अवस्थी के नेतृत्व में आरंभ साइकिल यात्रा में 11 सदस्य शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.