Move to Jagran APP

भाजपा शासनकाल में बढ़ रहीं इंसानियत विरोधी घटनाएं : मायावती

मायावती ने भाजपा की महिला विधायक के प्रवेश के बाद मंदिर धुलवाने की भर्त्सना की और भाजपा शासन में इंसानियत विरोधी घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 07:18 AM (IST)
भाजपा शासनकाल में बढ़ रहीं इंसानियत विरोधी घटनाएं : मायावती
भाजपा शासनकाल में बढ़ रहीं इंसानियत विरोधी घटनाएं : मायावती

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा की महिला विधायक मनीषा अनुरागी के प्रवेश के बाद मंदिर को गंगाजल से धुलवाने की भर्त्सना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में इंसानियत विरोधी घटनाएं बढ़ी है। भाजपा सरकारों के उदासीन रवैये के कारण असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद है। जातिवादी मानसिकता के कारण गैर इंसानी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बसपा प्रमुख ने गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी पर भाजपा को कोसा।

loksabha election banner

आज एक बयान में मायावती ने आरोप लगाया कि गरीबों को घरेलू ईंधन गैस अब 828 रुपये के आसपास मिल सकेगी। उनका कहना था कि गरीबों को राहत देने के बजाए भाजपा सरकार को केवल धन्ना सेठों की परवाह है। उनके लाभ के लिए पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतोंं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। मंझनपुर में दलित महिला अधिकारी को पीने का पानी न देने पर भी मायावती ने नाराजगी जतायी। मायावती ने असम में 40 लाख से ज्यादा अल्पसंख्यकों की नागरिकता समाप्त करने के मुद्दे को फिर छेड़ते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की सस्ती सोच और संकीर्ण मानसिकता गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐेसे हथकंडे चुनाव के निकट आजमाती है ताकि लोग अपने दुखदर्द को भूलकर देशभक्ति की भूलभूलैया में भटक जाएं। उनका कहना था कि नागरिकता खत्म करने की सोच सरकारी निरंकुशता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.